ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Job News: इस राज्य में निकलने वाली है 48 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी, CM ने की घोषणा

झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में 48,000 पदों पर भर्तियां निकालने की घोषणा की है।

Job News
Job News
© Job News
User1
2 मिनट

Job News: झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में 48,000 पदों पर भर्तियां निकालने की घोषणा की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सरकार राज्य के लोगों के सपने पूरे करने और उनके वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।


46000 पदों के लिए विज्ञापन जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक 46,000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं और 5,000 पदों पर नियुक्ति पूरी की जा चुकी है। जल्द ही शेष पदों के लिए भी भर्तियों की घोषणा की जाएगी।


2 लाख युवाओं को मिली नौकरियां

हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 5 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है।


इसके अलावा, राज्य में पलायन रोकने और रोजगार सृजन के लिए मनरेगा के तहत 2430 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 7,625 युवाओं को 438 करोड़ रुपये का लोन दिया गया है।


युवाओं के लिए रोजगार की नई उम्मीद

झारखंड में बंपर नौकरियों की इस घोषणा से राज्य के युवाओं को नई उम्मीद मिली है। रोजगार की ये पहल न केवल बेरोजगारी को कम करेगी, बल्कि राज्य के विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी।