ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Job Camp: बिहार में यहाँ दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला का आयोजन, 10वीं पास होना अनिवार्य

Job Camp: बिहार के इस जिले में 19 दिसंबर को दिव्यांग युवाओं के लिए एक दिवसीय जॉब कैंप लगेगा। Youth4Jobs Foundation और KFC के सहयोग से पटना में मिलेगी नौकरी..

Job Camp
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Job Camp: मुजफ्फरपुर जिले के दिव्यांग बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय मुजफ्फरपुर द्वारा 19 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए है, जिसमें Youth4Jobs Foundation पटना के सहयोग से KFC के लिए विभिन्न पदों पर चयन होगा। कुल 8 पदों पर भर्ती की जाएगी और कार्यस्थल पटना रहेगा। यह शिविर गन्नीपुर स्थित संयुक्त श्रम नियोजनालय भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।


इसके लिए योग्यता बेहद सरल रखी गई है, केवल 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 13 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ईपीएफ (प्रॉविडेंट फंड) की सुविधा मिलेगी। यह नौकरी दिव्यांग युवाओं को मुख्यधारा में लाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सहायक निदेशक जैनेंद्र कुमार ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस मौके का लाभ जरूर उठाएं।


शिविर में भाग लेने के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जॉब सीकर के रूप में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। जो पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे किसी कार्य दिवस में नियोजनालय आकर या ऑनलाइन निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शिविर में पहुंचते समय शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और दिव्यांगता प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।


यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय है। KFC जैसे ब्रांड में नौकरी मिलने से न केवल आर्थिक स्वतंत्रता आएगी, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इच्छुक युवा समय पर नियोजनालय पहुंचें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अवर प्रादेशिक नियोजनालय मुजफ्फरपुर से संपर्क करें।