ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

JEE Mains Exam: समय से पहले कैंडिडेट पूरा कर लें ये काम, वरना बूरा फसेंगे

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Mains 2025 सेशन-2 में शामिल होने के इच्छुक छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।

Jee mains Exam
Jee mains Exam
© Jee mains Exam
User1
2 मिनट

JEE Mains Exam: अगर आप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं और जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेंस 2025 में शामिल होना चाहते हैं, तो जल्दी करें! सेशन-2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2025 है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रेशन विंडो रात 9 बजे तक खुली रहेगी, जबकि ऑनलाइन फीस भुगतान रात 11:50 तक किया जा सकता है। इसके बाद, छात्रों को JEE Mains 2025 के सेशन-2 में मौका नहीं मिलेगा।


JEE Mains 2025 सेशन-2 का शेड्यूल

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2025

ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम समय सीमा: 25 फरवरी रात 11:50 बजे तक

सेशन-1 परीक्षा तिथियां: 22 से 31 जनवरी 2025

सेशन-2 परीक्षा तिथियां: 1 से 8 अप्रैल 2025


कैसे करें आवेदन?

ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

सेशन-2 के लिंक पर क्लिक करें।

जरूरी डिटेल्स भरें और लॉग इन करें।

एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें और सबमिट करें।

शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिशन करें।


महत्वपूर्ण निर्देश

सेशन-1 के छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा, वे अपने पुराने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं।

एक से अधिक एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अनुमति नहीं है—ऐसा करने पर कैंडिडेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए JEE Mains 2025 सेशन-2 में आवेदन का यह आखिरी मौका है, इसलिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें! 

संबंधित खबरें