Hindi News / career / JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान...

JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम

JEE Main Dress Code: JEE Main 2026 के दूसरे सेशन की परीक्षा शुरू हो चुकी है। लाखों छात्र इस अहम परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, ऐसे में एग्जाम से जुड़े नियम, एंट्री टाइम, जरूरी डॉक्यूमेंट और ड्रेस कोड की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 01, 2026, 11:06:07 AM

JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम

- फ़ोटो

JEE Main 2026 Session 2 Exam guidelines: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main का दूसरा सेशन कल यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। लाखों छात्रों के लिए यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनके करियर की दिशा तय करने वाला अहम पड़ाव है। ऐसे में तैयारी के साथ-साथ परीक्षा से जुड़े नियमों की सही जानकारी होना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।


कब और कैसे होगी परीक्षा

बीटेक/बीई के पेपर 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जा रहे हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी।

लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। यानी अगर आप समय से नहीं पहुंचे, तो आपको अंदर जाने का मौका नहीं मिलेगा।


एंट्री टाइम को बिल्कुल हल्के में न लें

सुबह की शिफ्ट के लिए छात्रों को 7:00 बजे से 8:30 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट के लिए 1:00 बजे से 2:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच भी होगी, जिसमें समय लग सकता है। इसलिए कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना ही समझदारी होगी।


रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, मुकाबला होगा बेहद कड़ा

इस बार National Testing Agency द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जनवरी सत्र के मुकाबले अप्रैल सत्र में करीब 2 लाख से ज्यादा नए अभ्यर्थी जुड़े हैं, जिससे प्रतियोगिता और भी कठिन हो गई है।


ये जरूरी डॉक्यूमेंट भूलना मतलब सीधा बाहर

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने बैग को एक बार जरूर चेक कर लें। ये चीजें आपके पास होनी ही चाहिए:

एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट (सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ)

एक पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो फॉर्म में लगाई थी)

कोई वैध ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर ID आदि)

पारदर्शी बॉल पेन

पारदर्शी पानी की बोतल


ध्यान रखें, मोबाइल में फोटो दिखाने या फोटो कॉपी से एंट्री नहीं मिलेगी।


ड्रेस कोड: छोटी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी

हालांकि JEE Main में कोई सख्त ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन कुछ नियम जरूर हैं जिनका पालन करना जरूरी है।


लड़कों के लिए:

हल्के और साधारण कपड़े पहनें। मेटल वाले बटन, बेल्ट या चेन से बचें। जूते की जगह चप्पल या सैंडल पहनना ज्यादा सुरक्षित रहेगा।


लड़कियों के लिए:

दुपट्टा, स्कार्फ या भारी ज्वेलरी से बचें। ऐसे कपड़े पहनें जिनमें जांच के दौरान कोई परेशानी न हो।


जींस पहनने को लेकर क्या है नियम

कई छात्र इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि जींस पहन सकते हैं या नहीं। जी हां, आप जींस पहन सकते हैं, लेकिन उसमें बड़े मेटल बटन या भारी जिप नहीं होनी चाहिए। साधारण और सिंपल जींस पहनना बेहतर विकल्प रहेगा।


इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए तो मुसीबत तय

परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन आदि पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अगर ये चीजें आपके पास पाई गईं, तो आपको परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।


JEE Main से IIT तक का सफर

यह परीक्षा सिर्फ शुरुआत है। Indian Institutes of Technology जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले का रास्ता यहीं से खुलता है।

JEE Main के दोनों सत्रों में मिले बेस्ट स्कोर के आधार पर रैंक तैयार की जाएगी और टॉप 2.5 लाख छात्र JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करेंगे।


सीटें सीमित, मेहनत का सही इस्तेमाल जरूरी

देशभर के IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी संस्थानों को मिलाकर करीब 63 हजार सीटें हैं। ऐसे में हर एक नंबर की कीमत है और छोटी सी गलती आपकी रैंक को प्रभावित कर सकती है।