ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

JEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

JEE Advanced 2026 में बिहार के गया जिले के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभम को बधाई देते हुए उनकी सफलता को बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया।

JEE Advanced 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEE Advanced 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार बिहार के गयाजी के बेटे ने पूरे देश में परचम लहराया है। गयाजी के नादरागंज निवासी शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस सफलता पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभम कुमार को बधाई दी है।


सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर देशभर में बिहार का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली छात्र शुभम कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी अथक मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रतिभा ने लाखों युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की नई ऊँचाइयों का आधार बने, यही कामना है”।


दरअसल, JEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुभम की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गया जिला गर्व महसूस कर रहा है। परिणाम घोषित होते ही शुभम के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।


गयाजी के नादरागंज के रहने वाले शुभम कुमार फिलहाल कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कठिन मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर शुभम ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली JEE Advanced में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।


शुभम की इस सफलता ने बिहार और खासकर गया जिले के छात्रों के लिए नई प्रेरणा पैदा की है। शुभम की उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता