ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

मगध यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दिया धरना, अब तक रिजल्ट जारी नहीं होने से गुस्से में हैं छात्र

GAYA: मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर सत्र 2018- 20 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं होने से गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी और दिन भर मु

मगध यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दिया धरना, अब तक रिजल्ट जारी नहीं होने से गुस्से में हैं छात्र
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर सत्र 2018- 20 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं होने से गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी और दिन भर मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये। पिछले दिनों रिजल्ट जारी करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया था इसके बाबजूद अभी तक छात्रों का परिणाम नहीं जारी किया गया। जबकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली एसटीईटी 2024 की आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी तक है।


बता दें कि पिछले सितंबर में आयोजित एसटीईटी परीक्षा में भी विवि की लापरवाही के कारण इस सत्र के छात्र परीक्षा से वंचित हो चुके हैं। बीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली अध्यापक भर्ती परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है। जिसके लिए एसटीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है अन्यथा छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। कपकपाती ठंड के बीच छात्र सुबह से ही धरना पर बैठे थे लेकिन विवि द्वारा किसी तरह का जरूरी इंतजाम नहीं किया गया। छात्रों को भगवान भरोसे मुख्य द्वार पर छोड़ दिया गया। 


कपकपाती ठंड में सैकड़ों छात्र रात तक विवि में डटे हुए हैं। सुबह में कुलसचिव से मौखिक वार्ता के बाबजूद कोई परिणाम नहीं जारी हो सका जबकि विवि के कुलपति के साथ साथ कोई भी प्रभारी परीक्षा नियंत्रक या उनके सहयोगी अधिकारी कोई वार्ता तक करने नहीं आए। विवि में अन्य कार्यों के लिए आए छात्रों का भी कोई कार्य अधिकारियों के लापरवाही एवं अनुपस्थिति के कारण शनिवार को नहीं हो सका।


तीन दिनों से कुलसचिव के मौखिक आदेश के बाबजूद छात्रों के कार्यों के लिए कोई परीक्षा विभाग में अधिकारी सामने नहीं आ रहे। छात्रों को अंक पत्र के नाम पे कभी पेपर नही होने तो कभी अधिकारी हस्ताक्षर के लिए उपस्थित नहीं होने के बहाने से छात्रों को दौड़ाया जा रहा  है। इंकलाबी छात्र के संयोजक दीपक कुमार दांगी ने बताया कि जब तक छात्रों को रिजल्ट नहीं मिल जाता तब तक हम छात्र अनिश्चितकालीन धरना पर इसी तरह डटे रहेंगे। मौके पर इंकलाबी छात्र के रोहित कुमार,पंकज  बिट्टू, राहुल प्रताप विक्रम,रागिनी , स्वीटी,बबिता ,बबली ,पूजा ,एवं सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद है।


टैग्स