ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

JEE MAIN : एग्जाम देने जाने से पहले पढ़ लें NTA का यह नया निर्देश, जेईई मेंस 2025 के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड

JEE MAIN : जो परीक्षार्थी जेईई मेंस की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। NTA ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।

JEE MAIN :
JEE MAIN :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEE Main 2025 की परीक्षा आज यानी  22 जनवरी से शुरू हो रही है जो 30 जनवरी तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए लगभग 14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसको लेकर अलग-अलग दिनों पर अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में NTA ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड से संबंधित दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। 


दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में अब  एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को टोपी, मफलर और सिर को ढ़कने वाला कपड़ा पहनकर परीक्षा केंद्र में आने से मना किया है। इसके अलावा चेन, बेल्ट, अंगूठी जैसे आभूषण और मेटल के सामान को पहनकर परीक्षा केंद्र में आने की पाबंदी लगाई गई है। 


वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए स्टॉल, दुपट्टा, स्कॉर्फ के साथ-साथ कान का झुमका नथुनी और अन्य आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है। यानी कि सिंपल ड्रेस में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। 


इसके आलावा  परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों के लिए किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच प्रतिबंधित है। हालांकि,नॉर्मल डायल वाली घड़ी पहनकर अभ्यर्थी जा सकते हैं।