ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

UPSC में 10वीं रैंक हासिल करने के बाद सत्यम गांधी पहली बार अपने घर पहुंचे, घर जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

DARBHANGA: दिल्ली से अपने घर जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर सत्यम गांधी का स्वागत किया गया। यूपीएससी में 10वीं रैंक हासिल करने के बाद पहली बार सत्यम गांधी अपने गांव पहुंचे ह

UPSC में 10वीं रैंक हासिल करने के बाद सत्यम गांधी पहली बार अपने घर पहुंचे, घर जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दिल्ली से अपने घर जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर सत्यम गांधी का स्वागत किया गया। यूपीएससी में 10वीं रैंक हासिल करने के बाद पहली बार सत्यम गांधी अपने गांव पहुंचे हैं। सत्यम बिहार के समस्तीपुर जिले के दिघरा गांव के रहने वाले हैं। दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर ओमेगा स्टडी सेंटर की पूरी टीम ने सत्यम गांधी का जोरदार स्वागत किया। दरभंगा एयरपोर्ट पर सत्यम के ननिहाल ब्रह्मपुर से मामा-मामी एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मिलने पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलते फूलों की बरसात शुरू हो गयी। सत्यम को गुलदस्ता सौंपा गया और उन्हें इस कामयाबी की बधाई  दी गयी।    


मीडिया से बातचीत के दौरान सत्यम गांधी ने कहा कि दिल्ली जाने से पहले उन्होनें जो सपना देखा था उसे अपनी मेहनत के बदौलत हासिल की। सत्यम का बचपन गांव में गुजरा गांव में उनकी परवरिश हुई है। सत्यम ने बताया कि उनका प्रमुख लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना और यूपीएससी की तैयारी कर रहे बच्चों का मार्गदर्शन करना है।   


वहीं मौके पर उपस्थित ओमेगा स्टडी के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने कहा कि यह गौरव का क्षण है हमारी माटी पानी से इस भूमि से यह प्रतिभा निकली है और पूरे देश स्तर पर नाम रोशन किया है और साथ ही क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है हमारी उम्मीद है कि आगे देश सेवा में जो उनका सराहनीय योगदान होगा इस मिट्टी पानी से जोड़ कर देखा जाएगा। मौके पर सत्यम के पिता अखिलेश कुमार, सुमित कुमार चौबे, मनीष पाठक, विक्रांत, रंजन, समता देवी, सुरेश प्रसाद ठाकुर, राज मंगल ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


UPSC में 10वीं रैंक हासिल करने के बाद सत्यम गांधी पहली बार अपने घर पहुंचे, घर जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत


UPSC में 10वीं रैंक हासिल करने के बाद सत्यम गांधी पहली बार अपने घर पहुंचे, घर जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता