ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

CBSE ने जारी किया CTET दिसंबर 2024 का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 14 और 15 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी।

CBSE
CBSE
© CBSE
User1
2 मिनट

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 14 और 15 दिसंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा के बाद 1 जनवरी 2025 को इसकी प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने नतीजे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।


CTET रिजल्ट 2024 चेक करने की प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर “CTET December 2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।

खुले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।


डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें CTET सर्टिफिकेट

CBSE ने घोषणा की है कि CTET दिसंबर 2024 का सर्टिफिकेट डिजिलॉकर और उमंग पोर्टल पर उपलब्ध होगा। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर पर अकाउंट होना आवश्यक है।

डिजिलॉकर अकाउंट बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर/उमंग ऐप डाउनलोड करें।

अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सर्टिफिकेट को डाउनलोड करें।


CTET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी

CTET सर्टिफिकेट की वैधता जीवन भर के लिए होती है। इसका मतलब यह है कि एक बार CTET पास करने के बाद, उम्मीदवार को शिक्षक बनने की पात्रता जीवन भर के लिए मिल जाती है।


महत्वपूर्ण जानकारी

CTET रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अब अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। यह परीक्षा देशभर में शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता निर्धारित करने का एक मानक है। सीटीईटी पास करने वाले उम्मीदवार विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिजल्ट से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ctet.nic.in पर विजिट करना चाहिए।