ब्रेकिंग
Bihar News: राजगीर मलमास मेला..बिप्रसे के 30 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे यह काम...बिहार में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, VHP और बजरंग दल ने किया भारी बवाल‘पीएम की अपील उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत’, सोना, पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर बोले राहुल गांधीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्करसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआBihar News: राजगीर मलमास मेला..बिप्रसे के 30 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे यह काम...बिहार में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, VHP और बजरंग दल ने किया भारी बवाल‘पीएम की अपील उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत’, सोना, पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर बोले राहुल गांधीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्करसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआ

CBSE 10th Second Exam: CBSE सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 का विंडो ओपन, जानिए.. परीक्षा फीस, लास्ट डेट और नियम

CBSE 10th Second Exam: सीबीएसई ने 10वीं रिजल्ट 2026 के बाद सेकंड बोर्ड एग्जाम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूलों को 16 से 20 अप्रैल तक LOC जमा करना होगा।

CBSE 10th Second Exam
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CBSE 10th Second Exam: सीबीएसई द्वारा 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने के तुरंत बाद अब सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में 16 अप्रैल से स्कूलों द्वारा लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह दूसरा बोर्ड एग्जाम छात्रों को एक ही शैक्षणिक सत्र में अपने अंक सुधारने या कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने का अवसर प्रदान करता है। नए टू-एग्जाम सिस्टम के तहत यह परीक्षा बेहद अहम मानी जा रही है।


सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार स्कूल 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक बिना लेट फीस के LOC जमा कर सकते हैं। इसी अवधि में परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। यदि कोई स्कूल समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाता है, तो 21 और 22 अप्रैल को लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। केवल वे छात्र जो मुख्य परीक्षा पास कर चुके हैं, वे अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्र भी नियमों के अनुसार परीक्षा दे सकते हैं। वहीं जो छात्र पहले चरण में परीक्षा नहीं दे पाए थे, वे भी आवेदन कर सकते हैं। 2024-25 सत्र के कंपार्टमेंट छात्र तीसरे अवसर के तहत शामिल हो सकते हैं।


इस बार सीबीएसई ने कुछ सीमित बदलाव की अनुमति दी है, जिसके तहत छात्र गणित विषय में स्टैंडर्ड और बेसिक के बीच बदलाव कर सकते हैं। अन्य विषयों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। आवेदन जमा होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा में शामिल न होने पर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ही अंतिम माना जाएगा।


सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित था। CWSN श्रेणी के छात्रों को पूर्व की सुविधाएं जारी रहेंगी, लेकिन नए रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। भारत और नेपाल के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 320 रुपये प्रति विषय तय किया गया है, अधिकतम तीन विषयों के लिए 960 रुपये तक शुल्क देना होगा। लेट फीस के रूप में 2000 रुपये अतिरिक्त देना होगा।


प्राइवेट कैंडिडेट के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वे 16 से 20 अप्रैल तक सामान्य शुल्क और 21–22 अप्रैल को लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। बिना शुल्क के आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे और ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। संभावना है कि सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 का आयोजन जल्द किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें