ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker से ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड

CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है. छात्रों की सहूलियत को देखते हुए इस बार DigiLocker से भी रिजल्ट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है.

CBSE 10th, 12th Result
सीबीएसई जल्द जारी करेगा रिजल्ट
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है। लगभग 44 लाख से अधिक छात्र अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे।


छात्रों की सहूलियत के लिए, सीबीएसई हर साल डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप और UMANG ऐप के माध्यम से रिजल्ट चेक करने का विकल्प भी प्रदान करता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in या ऐप पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या प्ले स्टोर से डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें। फिर होम पेज पर साइन अप लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम (जो आधार कार्ड पर हो), जन्म तिथि, कैटेगरी, वेलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर, और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद यूजरनेम सेट करें। अकाउंट क्रिएट होने के बाद, 'CBSE' लिंक पर क्लिक करें। यहां, 'CBSE X Result 2025' और 'CBSE XII Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप चेक और डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।


एक सीनियर अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है, हालांकि रिजल्ट की तारीख और समय अभी तक तय नहीं हुआ है। बोर्ड जल्द ही सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इसकी जानकारी देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड मई के तीसरे या चौथे सप्ताह में 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और सीबीएसई के सोशल मीडिया अकाउंट पर ही भरोसा करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता