ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Career News: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर की 31 छात्राओं का कैंपस सेलेक्शन, फॉक्सकॉन और सत्यार्थ टेक्नोलॉजी में मिली नौकरी

Career News: मुजफ्फरपुर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की 31 छात्राओं ने प्लेसमेंट में शानदार सफलता पाई है। फॉक्सकॉन और सत्यार्थ टेक्नोलॉजी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन से छात्राओं और संस्थान दोनों के लिए यह गर्व का क्षण है।

मुजफ्फरपुर पॉलिटेक्निक प्लेसमेंट, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर, फॉक्सकॉन में नौकरी, सत्यार्थ टेक्नोलॉजी प्लेसमेंट, कैंपस सिलेक्शन खबर, बिहार की छात्राओं का चयन, इंजीनियरिंग छात्राओं की नौकरी, प
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Career News: मुजफ्फरपुर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की 31 छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से रोजगार का अवसर मिला है। इन छात्राओं का चयन सत्यार्थ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित एक प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से किया गया।


28 छात्राएं फॉक्सकॉन कंपनी में चयनित हुई हैं जिन्हें अब बेंगलुरु में योगदान देना होगा, जबकि तीन छात्राओं को सत्यार्थ टेक्नोलॉजी, पटना में कार्यभार ग्रहण करना है। इस सफल आयोजन में छात्राओं का चयन लिखित परीक्षा और मौखिक साक्षात्कार के आधार पर किया गया। संस्थान की इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की लगभग सभी छात्राओं को प्लेसमेंट मिल चुका है।


फूड प्रोसेसिंग विभाग की छात्राओं के लिए भी कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर जल्द ही एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी।इससे पूर्व, 11 अप्रैल को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव की पहल पर एमआईटी, मुजफ्फरपुर में इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट मीट का आयोजन किया गया था, जिसमें सत्यार्थ टेक्नोलॉजी ने भी भाग लिया था। विभाग ने सभी चयनित छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



टैग्स