ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट

बिहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, BTSC ने जारी किया नोटिफिकेशन; जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन का तरीका

BTSC FSO Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

BTSC FSO Vacancy 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

BTSC FSO Vacancy 2026: खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने राज्य स्वास्थ्य विभाग के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के 105 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बिहार खाद्य सुरक्षा सेवा के अंतर्गत पे लेवल-6 और ग्रेड पे 4200 के पद पर की जाएगी।



इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। BTSC की ओर से फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 105 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में पदों से संबंधित आरक्षण और अन्य विस्तृत जानकारी जरूर देखनी चाहिए।



फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निर्धारित विषयों में डिग्री होनी चाहिए। इनमें प्रमुख रूप से फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल साइंस, वेटरनरी साइंस, बायो-केमिस्ट्री ,माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, मेडिसिन  शामिल है। इनमें संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या डॉक्टरेट डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे भर्ती विज्ञापन में निर्धारित अन्य शर्तें पूरी करते हों।



आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार पात्र आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा। अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार निर्धारित की गई है:

अनारक्षित पुरुष उम्मीदवार: 37 वर्ष

अनारक्षित महिला, EWS और BC/EBC वर्ग: 40 वर्ष

SC/ST वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवार: 42 वर्ष



CBT और कार्य अनुभव के आधार पर चयन

फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया और कार्य अनुभव से जुड़े विस्तृत नियमों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।



आवेदन शुल्क

इस भर्ती परीक्षा में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के जरिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।



ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के जरिए आवेदन कर सकते हैं:

सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।

FSO Advertisement No. 29/2026 लिंक पर क्लिक करें।

मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

100 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।



आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें। शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन को ही मान्य माना जाना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 है।