ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

बिहार में 15 अप्रैल के बाद होगा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू, राज्य के 13 यूनिवर्सिटी में 4,648 पदों पर होगी नियुक्ति

PATNA : बिहार के 13 यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी

बिहार में 15 अप्रैल के बाद होगा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू, राज्य के 13 यूनिवर्सिटी में 4,648 पदों पर होगी नियुक्ति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के 13 यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन यानि कि BSUSC ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी कर रही है. अब तक आधा दर्जन विषयों की स्क्रूटनी लगभग अंतिम चरण में है. माना जा रहा है कि 15 अप्रैल के बाद तमाम विषयों में नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 


बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग 15 अप्रैल के बाद इन विषयों में नियुक्ति के लिए साक्षात्कार शुरू कर देगा. सभी विषयों के खाली पदों के विरुद्ध तीन गुना अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया जायेगा. इसके लिए आयोग विषयों की स्क्रूटनी क्रमवार कर रहा है. आयोग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजवद्र्धन आजाद के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बाद भरे गए ऑवेदनों की हार्ड कॉपी की स्क्रूटनी हो रही है. निर्धारित समय तक 67 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑवेदन किया है. इनमें 66 हजार से अधिक की हार्ड कॉपी आयोग को समय पर मिली थी, उनकी स्क्रूटनी की जा रही है. 


BSUSC के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजवद्र्धन आजाद ने बताया कि इंटरव्यू के लिए 6 बोर्ड बनाए जाएंगे. हर बोर्ड दो पालियों में साक्षात्कार लेगा, एक पाली में 15 अभ्यर्थी और एक दिन में 180 शामिल होंगे. आवेदनों की हार्ड कॉपियों की स्क्रूटनी की जा रही है. आयोग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि अप्रैल से साक्षात्कार प्रक्रिया आरंभ हो जाए. खाली पद से तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा.