ब्रेकिंग
दरभंगा में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦दरभंगा में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर

BPSC ने जारी किया सहायक अभियंता का रिजल्ट, 3107 अभ्यर्थी हुए पास, यहां देखिये पूरा रिजल्ट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रविवार को सहायक अभियंता के 1284 पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया. इस परीक्षा में कुल 3107 अभ्यर्थी सफल

BPSC ने जारी किया सहायक अभियंता का रिजल्ट, 3107 अभ्यर्थी हुए पास, यहां देखिये पूरा रिजल्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रविवार को सहायक अभियंता के 1284 पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया. इस परीक्षा में कुल 3107 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. हाईकोर्ट के दो जजों की खण्डपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद 1284 अधिक सहायक अभियंताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है. लगभग 3 सप्ताह पहले कोर्ट ने बीपीएससी को राहत देते हुए कहा था कि बिहार में सहायक अभियंताओं की नियुक्ति के लिए ली गई पीटी परीक्षा के मॉडल आंसर और रिजल्ट का नए सिरे से एक्सपर्ट कमेटी गठित कर मूल्यांकन करने की जरूरत नहीं है. 


सहायक अभियंता के 1284 पदों पर नियुक्ति के लिए 2018 में इसकी प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी. जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन लगभग दो साल पहले 27 मार्च 2019 से 31 मार्च 2019 तक किया गया था. बीपीएससी के सचिव केशव रंजन ने बताया कि साल 2017 में विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता, सिविल के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया था. जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है. 2018 में इसकी प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी. 


इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से 29 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. 2018 में हुई प्रारंभिक परीक्षा में 9,250 अभ्यर्थी सफल हुए थे. मार्च 2019 में इसके लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 3107 कैंडिडेट्स उत्तीर्ण हुए हैं. बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. 


आपको बता दें कि जस्टिस शिवाजी पांडेय तथा जस्टिस पार्थ सारथी की खण्डपीठ ने बीपीएससी की ओर से दायर अपीलों (एलपीए) को मंजूर करते हुए यह फैसला सुनाया था और एक्सपर्ट कमेटी बनाने के एकलपीठ के फैसले को निरस्त कर दिया था. आपको बता दें कि साल 2017 में 1284 सहायक (सिविल) अभियंता की नियुक्ति के लिए आयोग की ओर से 02/2017 बहाली निकाली गई थी. 


BPSC ने जारी किया सहायक अभियंता का रिजल्ट, 3107 अभ्यर्थी हुए पास, यहां देखिये पूरा रिजल्ट