ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

विदेश में नौकरी का सपना होगा साकार, बिहार के युवाओं को जिले में ही मिलेगी ट्रेनिंग; 38 केंद्र खोलने की तैयारी

Bihar Job Update: विदेश में नौकरी या पढ़ाई का सपना देख रहे बिहार के युवाओं के लिए बड़ी पहल होने जा रही है। अब विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य के जिलों में प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की तैयारी...

विदेश में नौकरी का सपना होगा साकार, बिहार के युवाओं को जिले में ही मिलेगी ट्रेनिंग; 38 केंद्र खोलने की तैयारी
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Job Update: विदेश में नौकरी या उच्च शिक्षा का सपना देख रहे बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अब विदेशी भाषा सीखने के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में चरणबद्ध तरीके से सभी 38 जिलों में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की तैयारी कर रही है. पहले चरण में 23 अगस्त से जिला नियोजन कार्यालयों में प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी.


इन प्रशिक्षण केंद्रों में अंग्रेजी के साथ जर्मन, जापानी, कोरियाई, फ्रेंच, अरबी, रूसी, चीनी और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाएं सिखाई जाएंगी. इसका मुख्य उद्देश्य विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को भाषा कौशल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें दूसरे देशों में नौकरी के अवसर हासिल करने में आसानी हो.


इस योजना को लेकर करीब एक माह पहले पटना स्थित नियोजन भवन में सभी जिला नियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है. प्रशिक्षण के लिए भाषा विशेषज्ञ ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे. इसके अलावा सप्ताह में एक दिन संबंधित जिला कार्यालय में विशेषज्ञों की मौजूदगी रहेगी, जहां प्रशिक्षु अपनी समस्याओं और सवालों का समाधान कर सकेंगे.


बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से कोरियाई भाषा प्रशिक्षण के लिए एमओयू किया गया है. वर्तमान में अंग्रेजी, जर्मन, जापानी और अरबी भाषा के प्रशिक्षण के लिए 111 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. अब कोरियाई भाषा को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा.


आने वाले समय में स्पेनिश और फ्रेंच भाषाओं के प्रशिक्षण का दायरा भी बढ़ाने की तैयारी है. सरकार की योजना अलग-अलग देशों में रोजगार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को संबंधित भाषाओं का प्रशिक्षण देने की है.


समस्तीपुर जिले में करीब 45 हजार बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण है. जिले के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के कई अवसर सामने आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार सिंगापुर, जर्मनी और इजरायल सहित कई देशों में रोजगार के प्रस्ताव भी आए हैं.


विदेश में नौकरी हासिल करने के लिए भाषा का ज्ञान महत्वपूर्ण होता है. संबंधित देश की भाषा की जानकारी होने से युवाओं को इंटरव्यू, कार्यस्थल पर संवाद और रोजमर्रा के काम में काफी मदद मिल सकती है. सरकार का मानना है कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण मिलने से युवाओं को विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे.


विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण सिर्फ विदेश में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बिहार के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है. विदेशी भाषाओं में प्रशिक्षित युवाओं को पर्यटकों के साथ संवाद करने और टूर गाइड के रूप में काम करने के अवसर मिल सकते हैं.


सरकारी माध्यम से विदेश में रोजगार की प्रक्रिया पूरी होने से युवाओं को फर्जी एजेंटों और नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से बचाने में भी मदद मिलेगी. विदेश में नौकरी की प्रक्रिया में स्थानीय स्तर पर इंटरव्यू, दूतावास से जुड़ी प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और प्रशिक्षण जैसे कई चरण शामिल होते हैं.


23 अगस्त से शुरू होगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर में 23 अगस्त से जिला नियोजन कार्यालय के माध्यम से विदेशी भाषा प्रशिक्षण की शुरुआत की जा रही है. इसके लिए इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा.


जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि 23 अगस्त से जिला नियोजन कार्यालय में विदेशी भाषा प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी. इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं और ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा.