ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Sarkari Jobs: बिहार के युवाओं को मिल रहा सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 2800 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Bihar Sarkari Jobs: बिहार वन एवं पर्यावरण विभाग ने 2856 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें वनरक्षी, वनपाल, लिपिक से लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी तक कई पद शामिल हैं..

Bihar Sarkari Jobs
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Sarkari Jobs: बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर आया है। राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2856 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सभी पदों पर शीघ्र सीधी भर्ती करने का निर्देश दिया गया है। यह भर्ती पिछले कई वर्षों से लंबित पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


इन पदों में अलग-अलग स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 1816 पद वनरक्षी के हैं, जबकि 188 पद वनपाल के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा 31 सहायक वन संरक्षक, 40 वन क्षेत्र पदाधिकारी, 396 निम्नवर्गीय लिपिक, 281 वाहन चालक, 55 आशुलिपिक, 32 अमीन और 17 कार्यालय परिचारी के पद भी भरे जाएंगे। सभी पदों की भर्ती एक ही प्रक्रिया के तहत पूरी की जाएगी और जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना भी जारी होने की उम्मीद है।


इस बैठक में केवल भर्ती ही नहीं, बल्कि वन विभाग के कामकाज की समीक्षा भी हुई। मंत्री ने फलदार वृक्षों जैसे जामुन, कटहल, आम और औषधीय महत्व के वृक्षों जैसे नीम, पीपल, बरगद के बड़े स्तर पर रोपण पर जोर दिया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित पार्कों के रख-रखाव और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। आम जनता को भी वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करने की योजना है।


यह भर्ती अभियान न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार देगा बल्कि बिहार के वन क्षेत्र को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को पूरा करने में भी सहायक होगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और रोजगार समाचार पर नजर बनाए रखें ताकि अधिसूचना जारी होते ही आवेदन कर सकें।