ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद

Bihar Police: बिहार पुलिस के एक जमादार की दबंगई का मामला सामने आया है, जिसमें उसने एक दुकानदार को धमकी दी। घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र की है|

Bihar Police, bullying, threat to shopkeeper, captured in CCTV, Badh Police Station, Jamadar, Prince Kumar, written complaint, police officer, giving threats, police corruption in Bihar, Badh ASP, sho
बिहार पुलिस के एक जमादार की दबंगई
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar Police: बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पुलिसकर्मी पर दुकानदार से समान खरीदने के बाद पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप लगा है। 23 अप्रैल की रात 11.30 बजे बाढ़ थाना के 112 पर तैनात प्रिंस कुमार ने एक दुकानदार से रजनीगंधा खाया और जब दुकानदार पिंकू ने पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी ने उसे दुकान बंद करने की धमकी दी। 


यह पूरी घटना दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें प्रिंस कुमार द्वारा दुकानदार को धमकाने की स्पष्ट तस्वीरें सामने आई हैं। पीड़ित दुकानदार ने इस मामले की लिखित शिकायत बाढ़ ए.एस.पी को दी, जिसके बाद बाढ़ पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस कुमार नामक जमादार की बाढ़ में वर्दी का काफी खौफ है और वह बिना किसी कारण के दुकानों से सामान उठा लेते हैं, जब दुकानदार पैसे की मांग करता है तो उन्हें धमकी दी जाती है। हालांकि, अब तक वर्दी के डर से कोई भी शिकायत नहीं करता था, लेकिन इस घटना के बाद अब देखना होगा कि बाढ़ एसएसपी अवकाश कुमार इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। इस घटना ने पुलिस और जनता के रिश्तों में खटास को उजागर किया है और इसे लेकर अब प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वे इस तरह के कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।