ब्रेकिंग
Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपBihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

बिहार पुलिस के 25 हजार अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द, ये बना कारण

PATNA: बिहार पुलिस के 24950 अभ्यर्थियों के आवेदन को सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉस्टेबल (CSBC) ने रद्द कर दिया है. विज्ञापन संख्या 09/2019 के तहत ये आवेदन लिया गया था. </p

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस के 24950 अभ्यर्थियों के आवेदन को सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉस्टेबल (CSBC) ने रद्द कर दिया है. विज्ञापन संख्या 09/2019 के तहत ये आवेदन लिया गया था. 

सही से नहीं भरा था आवेदन

आवेदन रद्द होने का कारण बताया गया है कि अभ्यर्थियों ने सही से आवेदन को नहीं भरा था. किसी ने सही से साइन भी नहीं किया था तो किसी ने पिता का नाम भी नहीं भरा था. इसके अलावे भी कई दूसरी गलतियां आवेदन में की गई थी. जिसके कारण अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द किया गया है. आवेदकों की छोटी सी लापरवाही के कारण यह खामियाजा भुगतना पड़ा है. बिहार पुलिस की बहाली को लेकर युवाओं का काफी इंतजार रहता है. लेकिन मौका मिलने पर गलती के कारण ये करीब 25 हजार आवेदकों का आवेदन रद्द हो गया. हजारों आवेदक है जो हर रोज इसकी तैयारी को लेकर कड़ी मेहनत भी करते हैं. 

ऑनलाइन लिया गया था आवेदन

सीएसबीसी ने बिहार पुलिस, बीएमपी को लेकर 11880 कांस्टेबलों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था. सीएसबीसी ने रद्द आवेदकों की सूची आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी की है. बता दें कि सामान्य वर्ग और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों से 415 रुपए SC/ST वर्ग के आवेदकों को 112 रुपए आवेदन शुल्क दिया था . सिपाही पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700-69,100 रुपए वेतनमान मिलेगा.

police.pdf