ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 99 हजार से अधिक अभ्यर्थी PET के लिए चयनित

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। कुल 19,838 पदों के लिए 99,690 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। PET दिसंबर 2025 से आयोजित होने की संभावना है।

Bihar Police Recruitment
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग ने जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 19,838 पदों पर बहाली की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों में से 99 हजार से अधिक उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सलेक्ट किया गया है। 


चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिक्तियों के पांच गुना यानी 99,690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया है। इसमें 62,822 पुरुष, 36,834 महिलाएं, जो बिहार की मूल निवासी हैं और 34 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। साथ ही, 867 गृह रक्षक अभ्यर्थी और 622 स्वतंत्रता सेनानी आश्रित भी चयनित हुए हैं।


इस भर्ती के लिए विज्ञापन मार्च 2025 में जारी किया गया था। इसके बाद कुल 16,73,586 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जुलाई-अगस्त 2025 के बीच 6 चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 13,30,121 अभ्यर्थी शामिल हुए। हालांकि, 71 उम्मीदवारों को गड़बड़ी या गलत जानकारी देने के कारण मूल्यांकन के योग्य नहीं माना गया।


अब चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। चयन पर्षद के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना पर भरोसा करें और किसी भी फोन कॉल या निजी संपर्क पर ध्यान न दें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता