ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar News: बिहार में सैकड़ों पदों पर स्पोर्ट्स ट्रेनर की भर्ती, केवल ऐसे लोग ही कर सकते हैं आवदेन

Bihar News: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 9 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आवेदन, ग्रेजुएशन के साथ स्पोर्ट्स कोचिंग डिप्लोमा जरूरी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के खेलप्रेमी युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ गया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्पोर्ट्स ट्रेनर यानी क्रीड़ा प्रशिक्षक के 379 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती राज्य के खेल विभाग के लिए है, जो रोजगार भी देगी और खेलों को बढ़ावा भी। कुल वैकेंसी में से 128 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं जो लड़कियों को मैदान में उतरने का बढ़िया अवसर प्रदान करेगा। बाकी पद अनारक्षित, एससी, एसटी, एमबीसी, ईबीसी और पिछड़े वर्गों में बंटे हैं। आवेदन 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार BSSC की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क सभी के लिए 100 रुपये है जो कि ऑनलाइन जमा करना होगा।


इस भर्ती के लिए योग्यता साफ और स्पष्ट है। उम्मीदवार को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, भर्ती के लिए खेल प्रशिक्षण में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय संस्थान ऑफ स्पोर्ट्स (पटियाला) से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग, लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (ग्वालियर) से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से समकक्ष कोर्स जरुरी है। साथ ही खेल उपलब्धियां भी महत्वपूर्ण हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व, राष्ट्रीय या राज्य स्तर की चैंपियनशिप में भागीदारी या ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां तक कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट या जूनियर नेशनल्स में लगातार प्रदर्शन भी गिना जाएगा।


उम्र सीमा भी वर्ग के हिसाब से तय है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष। बीसी/ईबीसी पुरुष-महिलाओं और अनारक्षित महिलाओं के लिए ऊपरी सीमा 40 वर्ष है। एससी/एसटी वर्ग के लिए यह 42 वर्ष तक है। आयु 1 अगस्त 2025 के आधार पर गिनी जाएगी और आरक्षण नियमों के तहत छूट मिलेगी। यह भर्ती सभी वर्गों को समान अवसर देती है।


चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले लिखित परीक्षा, जिसमें सामान्य ज्ञान, खेल विज्ञान और योग्यता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जहां खेल उपलब्धियों, अनुभव और दस्तावेज सत्यापन होगा। अंत में मेरिट लिस्ट तैयार कर नियुक्तियां दी जाएंगी। यह प्रक्रिया पारदर्शी है और BSSC की पिछली भर्तियों की तरह उम्मीद है कि जल्द ही परीक्षा तिथियां घोषित होंगी। खेल मंत्रालय का यह कदम बिहार को खेलों का हब बनाने की दिशा में बड़ा योगदान देगा।