ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार के बेरोजगार युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका, वेतन 81 हजार तक

Bihar News: बिहार के बेरोजगार युवाओं के पास सरकारी नौकरी करने का तगड़ा मौका, 25 हजार से 81 हजार तक मिलेगी सैलरी। इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बेरोजगारी से जूझ रहे बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा मौका आया है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 14,921 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती दूसरे इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए होगी, जिसका फायदा 12वीं पास युवा उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से ही शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 24 नवंबर है। सफल उम्मीदवारों को बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी मिलेगी, जहां मासिक वेतन 25,500 से 81,100 रुपये (पे लेवल 4) तक होगा। इसमें महंगाई भत्ता, पेंशन और अन्य लाभ भी शामिल हैं।


यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए वरदान है जो सरकारी नौकरी में स्थिरता और सम्मान चाहते हैं। पात्रता के मानदंड सरल हैं.. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए, साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग और हिंदी स्टेनोग्राफी का बेसिक ज्ञान जरूरी है। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 37 वर्ष है। जबकि आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। BC/EBC/महिलाओं को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (150 अंक), मुख्य परीक्षा (200 अंक), कौशल परीक्षा (टाइपिंग/स्टेनोग्राफी) और कट-ऑफ मार्क्स (सामान्य 40%, OBC 34%, SC/ST 32%) शामिल हैं।


आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए एक समान 100 रुपये है, यह ऑनलाइन ही जमा करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinebssc.com/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। सबसे पहले होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें और आधार/ईमेल के जरिए रजिस्टर करें। फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें, फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें, फीस पेमेंट करें और सबमिट करें। अंत में प्रिंटआउट लेकर रखें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है, इसलिए दस्तावेज पहले चेक कर लें। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे।