ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

बिहार में नए साल में बल्ले-बल्ले, इस विभाग में 15 हज़ार पदों पर होगी बहाली

PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। राज्य में कृषि विभाग के रिक्त 15 हजार पदों पर बहाली होगी। कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने खुद इस

बिहार में नए साल में बल्ले-बल्ले, इस विभाग में 15 हज़ार पदों पर होगी बहाली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। राज्य में कृषि विभाग के रिक्त 15 हजार पदों पर बहाली होगी। कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि मार्च 2023 तक बहाली कर ली जाएगी। रिक्त पदों की सूचना बीपीएससी और क्लर्क ए उससे नीचे के पदों की जानकारी एसएससी को दे दी गई है।




कुमार सर्वजीत ने कहा है कि जनवरी से लेकर फरवरी तक एग्जाम कंडक्ट करा लिए जाएंगे और विभाग को मैनपावर सौंप देगा। मंत्री के मुताबिक़ राज्य सरकार नौकरी के साथ-साथ लोगों को रोजगार देने की तैयारी भी कर रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कृषि विभाग की हजारों एकड़ जमीन बेकार पड़ी है। इन जमीनों को प्राइवेट एजेंसियों को लीज पर देने की तैयारी चल रही है। एजेंसियां इन जमीनों पर गेहूं, मकई, धान, सरसों आदि के बीज तैयार करेंगे। साथ ही यहां सब्जी और फलों के पौधे भी लगाए जा सकेंगे। 




भागलपुर पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा कि सूबे में 2,700 करोड़ से कृषि उत्पादन बाजार समितियों को संवारा जा रहा है। बाजार समितियों के प्रांगण की सड़कें, बाउंड्री और गोदाम भी रिपेयर हो रहा है। कैंपस के अंदर भी बुनियादी व्यवस्था दी जा रही है। अब तक ऐसे 8 समितियां हैं, जिसमें काम शुरू है। एक साल के अंदर सारी समितियों का हाल बेहतर हो जाएगा। इसके बाद नई पॉलिसी आएगी, जिसमें छोटे किसान आसानी से खेती कर सकेंगे से जुड़ा व्यापार कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होगा।


टैग्स