ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

बिहार में बंपर बहाली, 12वीं पास युवाओं के लिए निकली जबरदस्त वैकेंसी

PATNA : बिहार में नौकरी पाने के लिए वैकेंसी का इंतजार कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 12वीं पास और स्नातक के छात्रों के लिए BTSC

बिहार में बंपर बहाली, 12वीं पास युवाओं के लिए निकली जबरदस्त वैकेंसी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में नौकरी पाने के लिए वैकेंसी का इंतजार कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 12वीं पास और स्नातक के छात्रों के लिए BTSC में 584 खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई है. BTSC ने फिशरीज ऑफिसर और ओप्थेल्मिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. 


इच्छुक छात्र BTSC के आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in या  btsc.bih.nic.in पर जाकर 5 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फिशरीज डेवलपमेंट ऑफिसर के 212, फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के 136 और ऑप्थेलमिक असिस्टेंट के 236 पदों को भरने के लिए यह बंपर वैकेंसी निकाली गई है. 


👉 यहां क्लिक कर भरें आवेदन फार्म


ओद्योगिक मत्सय ऑनर्स में बीएससी डिग्री या एक्वाकल्चर में डिग्री वाले छात्र फिशरीज डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कृषि विश्वविद्यालय से मतस्य पालन में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर बन सकते हैं. जिन छात्र-छात्राओं ने साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास किया है और उनके पास ओप्थेल्मिक असिस्टेंट कोर्स में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट भी है तो वे ओप्थेल्मिक असिस्टेंट बन सकते हैं. सबसे ज्यादा ओप्थेल्मिक असिस्टेंट का ही पद खाली है. 


👉 इस लिंक पर क्लिक कर अभी करें अप्लाई


फिशरीज ऑफिसर पद के लिए 21 से 37 साल के पुरुष और 21 से 40 आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. जबकि ओप्थेल्मिक असिस्टेंट पद के लिए 18 से 37 के पुरुष और 18 से 40 वर्ष की महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन दे सकती हैं. अगर बात करें आवेदन शुल्क की तो सामान्य/ओबीसी छात्रों या अन्य राज्यों के छात्रों के लिए 200 रुपये जबकि एससी/एसटी/ईबीसी/बिहार की महिलाओं के लिए महज 50 रुपये ऍप्लिकेशन फी रखा गया है.