ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

बिहार : 4050 सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर की होगी बहाली, नोटिफिकेशन जारी

PATNA : बिहार में सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर की बहाली होने जा रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इनकी बहाली होनी है. इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ स

बिहार : 4050 सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर की होगी बहाली, नोटिफिकेशन जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में  सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर की बहाली होने जा रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इनकी बहाली होनी है. इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ सुविधाओं को देने में सहायता मिलेगी. सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, आशा का नेतृत्व करेंगे. हेल्थ डिपार्टमेंट के स्वास्थ्य समिति के जरिए संविदा के आधार पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी है. 936 पद अनारक्षित है. वहीं 499 पद अनारक्षित महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं.


विभाग के अनुसार सभी सीएचओ की बहाली के लिए बीएससी/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और GNN योग्यताधारकों को अवसर दिया जाएगा. केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से प्राप्त डिग्री ही मान्य होगी. 03 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन के साथ ही अनारिक्षत, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से EWS के कैंडिडेट को 500 रुपये और बिहार निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन देना होगा. 


दूसरी तरफ अगर आप पहले से सीएचओ के पद पर कार्यरत है तप आपको फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. आवेदकों को पदधारण करने के पूर्व 1.50 लाख रुपये का बांड पेपर एक हजार रुपये के स्टांप पेपर पर लिखकर देना होगा. अभ्यर्थी का केंद्रीय या किसी भी राज्य सरकार की नर्सिंग काउंसिल में स्थायी रूप से निबंधित होना अनिवार्य है.

टैग्स