ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Jobs: बिहार में यहाँ दिव्यांगों के पास रोजगार पाने का शानदार मौका, सैलरी ₹15 हजार तक

Bihar Jobs: गया के केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय 3 दिसंबर को दिव्यांगों के लिए रोजगार सेमिनार आयोजित कर रहा है। मैट्रिक/इंटर/IT I पास 18-40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे..

Bihar Jobs
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Jobs: बिहार सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है और ऐसे में गया जिले में इसका एक ठोस उदाहरण 3 दिसंबर मतलब आज दिखेगा। केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय एक दिवसीय रोजगार सेमिनार का आयोजन कर रहा है, जहां 50 से अधिक पदों पर आरक्षित सीटों के लिए सीधी भर्ती होगी। यह आयोजन विशेष रूप से 40% से कम निःशक्तता वाले मैट्रिक, इंटरमीडिएट या आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए है जो 18 से 40 वर्ष की आयु के दायरे में आते हैं।


सेमिनार में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां जोमैटो (गया), विशाल मेगा मार्ट (मानपुर), होटल हयात (बोधगया), होटल मरासा सरोवर, सकनभरी स्नैक्स, जिंदल पॉलिप्लास्ट इंडस्ट्री और विभिन्न पेट्रोल पंप शामिल हैं। उपलब्ध पदों में डिलीवरी पार्टनर, एसोसिएट, हाउसकीपर, हेल्पर और अकाउंटेंट जैसे विकल्प हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 15,000 रुपये मासिक वेतन के साथ अतिरिक्त सुविधाएं जैसे परिवहन भत्ता और मेडिकल सहायता मिलेगी। सहायक निदेशक नियोजन रजिया इदरीसी ने बताया कि ये पद केवल दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं।


यह आयोजन सुबह 10 बजे से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, केंदुई में शुरू होगा। गया और आसपास के जिलों के दिव्यांग अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। आवेदन के लिए एनसीएस पोर्टल पर पूर्व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। सेमिनार स्थल पर बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र (40% से कम) और रंगीन फोटो साथ लाना होगा। कोई शुल्क नहीं लगेगा और चयन मौके पर इंटरव्यू के आधार पर होगा।


यह मेला बिहार में दिव्यांगों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। राज्य में दिव्यांगों की संख्या लाखों में है और ऐसी पहलें उन्हें स्वावलंबी बनाने में सहायक होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। याद रखें आज ही आवेदन का अंतिम दिन है तो इसे चूकें मत।