ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार होम गार्ड के 15000 पदों के लिए आवेदन शुरू, कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी...जानें पूरी डिटेल्स

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार में होम गार्ड के 15000 पदों पर भर्तियों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Home Guard Bharti 2025
बिहार होम गार्ड के 15000 पदों के लिए आवेदन शुरू
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार होम गार्ड भर्ती के लिए आज यानी 27 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में होम गार्ड के कुल 15000 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही अप्लाई करना होगा।


होम गार्ड भर्ती के लिए कुल पदों में पटना में 1479, नालंदा में 812, भोजपुर में 511, रोहता में 559, बक्सर में 312, भभुआ में 241, गया में 909 सहित विभिन्न जिलों के लिए पद आवंटित किए गए हैं। होम गार्ड पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं आवेदक की उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।


जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 200 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए हैं। आवेदन फीस ऑनलाइन मोड के जरिए जमा कर सकते हैं। होम गार्ड के पदों पर आवेदकों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), मेडिकल एग्जाम और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। पीईटी परीक्षा 15 नंबरों की होगी और इसकी के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी को करीब 20,200 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।


ऐसे करें अप्लाई

आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।

यहां होम गार्ड भर्ती 2025 लिंक पर क्किल करें।

अब रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

एक बार फाॅर्म को क्राॅस चेक करें और सबमिट करें।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता