ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरी

AI course in Bihar: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य के 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2026-27 सत्र से AI और मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग की पढ़ाई शुरू होगी. AICTE ने नए कोर्स को मंजूरी दे दी है.

AI course in Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AI course in Bihar: बिहार में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक और रोजगारपरक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग की पढ़ाई शुरू होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने इन नए कोर्सों को मंजूरी दे दी है।


जानकारी के अनुसार, ये कोर्स शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किए जाएंगे। कॉलेजों ने वर्ष 2025 में इन कोर्सों की मान्यता के लिए आवेदन किया था। इसके बाद विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार, प्रत्येक कॉलेज में इन कोर्सों के लिए 60-60 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। यह कोर्स बीटेक स्तर पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा के अंतर्गत संचालित होंगे।


विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का कहना है कि वर्तमान समय में कंप्यूटर साइंस और उससे जुड़ी शाखाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। अधिकांश तकनीकी संस्थानों में इन विषयों की सीटें पूरी तरह भर रही हैं। विभाग का मानना है कि नए सिलेबस भविष्य में स्किल्ड इंजीनियर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


इन कोर्सों के तहत छात्रों को डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, एल्गोरिद्म डिजाइन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही इन विषयों के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।


इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुरू होगी AI और मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग की पढ़ाई

बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज

मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी

गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज

सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

वैशाली इंजीनियरिंग कॉलेज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता