ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar education News PTM: अब हर महीने के अंतिम सोमवार को बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी पीटीएम, शिक्षा विभाग ने तय कर दी थीम

Bihar education News PTM: हर महीने की अंतिम सोमवार को होने वाली इस बैठक के लिए शिक्षा विभाग ने थीम और गतिविधियां भी तय कर दी हैं ताकि सभी स्कूलों में एकरूपता और प्रभावशीलता बनी रहे।

बिहार, सरकारी स्कूल, पीटीएम, अभिभावक-शिक्षक बैठक, शिक्षा विभाग, वार्षिक कैलेंडर, शैक्षणिक सत्र 2025-26, विद्यालय, अभिभावक, छात्र विकास, थीम आधारित पीटीएम, शिक्षा सुधार, Bihar, government school, PTM,
शिक्षा में सहभागिता की नई पहल
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar education News PTM: हर महीने की अंतिम सोमवार को होने वाली इस बैठक के लिए शिक्षा विभाग ने थीम और गतिविधियां भी तय कर दी हैं ताकि सभी स्कूलों में एकरूपता और प्रभावशीलता बनी रहे।


बिहार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में हर महीने के अंतिम सोमवार को अभिभावक-शिक्षक मीट (PTM) आयोजित करने का फैसला किया है। पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में यह बैठक एक तय प्रक्रिया और थीम के तहत की जाएगी। विभाग ने रविवार को इसका वार्षिक कैलेंडर जारी किया है।


एकरूपता के लिए थीम आधारित कैलेंडर

प्राथमिक शिक्षा निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि अलग-अलग स्कूलों में पीटीएम अलग-अलग ढंग से हो रही थी, जिससे इसकी प्रभावशीलता घट रही थी। इसे दूर करने के लिए प्रत्येक माह के लिए एक विशेष थीम और कार्य बिंदु तय किए गए हैं।


हर महीने होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

हर महीने की पीटीएम से पहले राज्य स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षकों को थीम से जुड़ा विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। पीटीएम के दौरान अभिभावकों से स्कूल के अनुभव, बच्चों की प्रगति और सरकारी योजनाओं की जानकारी पर चर्चा की जाएगी।


पीटीएम कैलेंडर 2025–26:

31 मई: पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम

28 जून: उपस्थिति और सरकारी योजनाएं

26 जुलाई: व्यावसायिक कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण

30 अगस्त: खेलो और सीखो

27 सितंबर: निपुण बनेगा बिहार हमारा

25 अक्टूबर: (छठ व दीपावली की छुट्टियों के कारण पीटीएम नहीं)

29 नवंबर: हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा

24 दिसंबर: हरेक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा

31 जनवरी: हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास

28 फरवरी: परीक्षा की तैयारी, हमारी जिम्मेदारी

29 मार्च: प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ |