ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर की बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका; जानें कब से शुरू होगा आवेदन

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ा मौका सामने आया है। 12वीं पास युवाओं के लिए निकली इस भर्ती ने हजारों उम्मीदवारों में उम्मीद जगा दी है। आखिर किस विभाग में निकली है यह..

बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर की बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका; जानें कब से शुरू होगा आवेदन
Ramakant kumar
4 मिनट

BPSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होमगार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की घोषणा होते ही युवाओं में उत्साह का माहौल है, क्योंकि लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में पदों पर बहाली निकाली गई है।


1 जून तक कर सकेंगे आवेदन

BPSSC की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती बिहार होमगार्ड सेवा संवर्ग के तहत की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-4 पे स्केल का लाभ मिलेगा।


किन पदों पर होगी भर्ती

यह बहाली गृह विभाग (विशेष शाखा) के अंतर्गत निकाली गई है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत कुल 122 रिक्तियां जारी की हैं। इसमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं। महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है।


किस वर्ग को कितनी सीट

भर्ती में सबसे ज्यादा 48 सीटें सामान्य वर्ग के लिए रखी गई हैं। इसके अलावा EBC के लिए 22, SC के लिए 19, BC के लिए 15 और EWS के लिए 12 पद निर्धारित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए भी अलग से सीट आरक्षित की गई है।


कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी है। पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो—

सामान्य वर्ग पुरुष : 18 से 37 वर्ष

सामान्य वर्ग महिला / BC / EBC : अधिकतम 40 वर्ष

SC/ST उम्मीदवार : अधिकतम 42 वर्ष

सिर्फ लिखित परीक्षा से नहीं मिलेगी नौकरी


इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि अंतिम मेरिट फिजिकल टेस्ट के अंकों के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। यानी लिखित परीक्षा पास करना जरूरी है, लेकिन उसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।


लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा OMR आधारित होगी और कुल समय 2 घंटे का रहेगा।


फिजिकल टेस्ट में क्या होगा

भर्ती में शारीरिक मापदंड भी बेहद अहम होंगे।

सामान्य/BC पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 165 सेमी

EBC/SC/ST पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी

महिला उम्मीदवारों के लिए 155 सेमी लंबाई जरूरी


महिलाओं का वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना चाहिए।


आवेदन शुल्क कितना

इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये रखा गया है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।


ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दो चरणों में पूरा होगा। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।


फोटो और सिग्नेचर को लेकर आयोग सख्त

आयोग ने साफ कहा है कि गलत फोटो या सिग्नेचर अपलोड होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। फोटो हाल की रंगीन तस्वीर होनी चाहिए और उसका साइज तय मानक के अनुसार होना जरूरी है।


महिलाओं के लिए खास नियम

भर्ती नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि यदि कोई महिला उम्मीदवार PET के दौरान गर्भवती पाई जाती है, तो उसे फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा और अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। फिलहाल आयोग ने परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है। एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जानकारी बाद में BPSSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।