ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा कल, 17 फरवरी से 24 फरवरी तक ली जाएगी परीक्षा, BSEB ने पूरी की तैयारी

PATNA:- बिहार में कल यानि बुधवार से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है जिसे लेकर BSEB ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा कल, 17 फरवरी से 24 फरवरी तक ली जाएगी परीक्षा, BSEB ने पूरी की तैयारी
Santosh Singh
2 मिनट


PATNA:- बिहार में कल यानि बुधवार से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है जिसे लेकर BSEB ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगी। मैट्रिक परीक्षा को लेकर पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके है।


बिहार के 38 जिलों में कुल 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थियों ने परीक्षा का फॉर्म भरा था। जिसमें 8 लाख 46 हजार 663 छात्र और 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं शामिल होंगे। मैट्रिक परीक्षा को लेकर पूरे पटना जिले में 74 केंद्र बनाए गए है जिसमें 73 हजार 30 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पटना में कुल 38 हजार 145 छात्राएं और 34 हजार 885 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए है जहां सभी परीक्षार्थी छात्राएं होंगी। मॉडल परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक और दंडाधिकारी भी महिलाएं ही होंगी। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ठंड के मद्देनजर परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति दे दी है। यदि किसी परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड खो जाता है तो ऐसी स्थिति में बिहार बोर्ड उसे परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था करेगा। मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसे लेकर एक हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 भी जारी किया गया है जिस पर संपर्क किया जा सकेगा। वही फैक्स नंबर- 0612-2222575 भी जारी किया गया है।