ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

BSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

बिहार विद्यालय परीक्षा समित ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने से छूटे विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका दिया है। 18 से 22 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन कराया जा सकेगा, जिसके लिए विलंब शुल्क भी देना होगा।

BSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Board Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने से वंचित विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन कराने का अंतिम अवसर दिया है. छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक कराया जा सकेगा. इस दौरान विद्यार्थियों को विलंब शुल्क भी जमा करना होगा.


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए जिन विद्यार्थियों का अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन नहीं हो पाया है, उनके लिए यह विशेष एवं अंतिम अवसर दिया गया है. संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्धारित अवधि के भीतर छूटे हुए विद्यार्थियों का आवेदन पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.


इंटर के विद्यार्थियों के लिए अलग वेबसाइट

इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी कर सकेंगे.


मैट्रिक के विद्यार्थियों का भी होगा रजिस्ट्रेशन

मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा कर सकेंगे. इसके लिए बिहार बोर्ड की निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त से 22 अगस्त तक मिलने वाला यह अवसर अंतिम है. इस अवधि में रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन कराने वाले विद्यार्थियों से निर्धारित विलंब शुल्क भी लिया जाएगा. शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी योग्य और छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें.