ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मधुबनी के अनुराग गौतम ने UPSC में AIR-1 हासिल कर बिहार को गर्व महसूस कराया

मधुबनी जिले के सिमरी गांव के राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुराग गौतम ने यूपीएससी परीक्षा में इतिहास रचते हुए देशभर में टॉप किया है। यह उनकी दूसरी कोशिश थी, जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत और जज्ब

मधुबनी के अनुराग गौतम ने UPSC में AIR-1 हासिल कर बिहार को गर्व महसूस कराया
User1
3 मिनट

मधुबनी जिले के सिमरी गांव के राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुराग गौतम ने यूपीएससी परीक्षा में इतिहास रचते हुए देशभर में टॉप किया है। यह उनकी दूसरी कोशिश थी, जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे से AIR-1 हासिल किया। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बावजूद अनुराग ने हार मानने की बजाय अपनी मेहनत को और मजबूत किया और दूसरे प्रयास में यह शानदार परिणाम प्राप्त किया, जिससे यह साबित होता है कि यदि इरादा मजबूत हो तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।


हालांकि, फिलहाल अनुराग अपने गांव में नहीं रहते हैं, वह अपने परिवार के साथ बोकारो में रहते हैं, क्योंकि उनके पिता अनुपम कुमार उर्फ संतोष कुमार बोकारो स्टील में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उनकी माता संगीता देवी एक ग्रहणी हैं।


अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो से ही हुई थी। उनके रिश्तेदार, वकील अमित सिंह और उनके भाई दीपक सिंह बताते हैं कि अनुराग ने अपनी आगे की पढ़ाई आईआईटी खड़गपुर से की है, जहां से उन्होंने एमएससी की डिग्री हासिल की।


अनुराग की सफलता सिर्फ मधुबनी जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का पल है। उनकी सफलता अब उन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है, जो यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अनुराग ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और समर्पण सही दिशा में किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।


उनकी सफलता ने उनके परिवार, दोस्तों, और पूरे इलाके को खुशी से भर दिया है। ग्रामीणों और आसपास के लोगों का कहना है कि अनुराग की उपलब्धि से न केवल मधुबनी बल्कि बिहार का नाम रोशन हुआ है। वे अब युवाओं के लिए एक आदर्श बन गए हैं, जो दिखाता है कि संघर्ष और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।