ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CAT 2024 रिजल्ट घोषित, 14 छात्रों ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर; इंजीनियर्स ने मारी बाजी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट और स

CAT 2024 रिजल्ट घोषित, 14 छात्रों ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर; इंजीनियर्स ने मारी बाजी
User1
2 मिनट

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इस साल CAT स्कोर के माध्यम से IIMs और 86 अन्य नॉन-IIM संस्थानों में एडमिशन का अवसर मिलेगा।


इस साल CAT 2024 के लिए कुल 3.29 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2.92 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की हिस्सेदारी 67.20% रही, जबकि OBC-NC, SC, ST, EWS और PwD कैटेगरी के छात्रों का प्रतिशत क्रमशः 16.91%, 8.51%, 2.25%, 4.80% और 0.44% रहा।


टॉप स्कोरर्स में इंजीनियर्स का दबदबा:

इस साल CAT में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, जिनमें से 13 छात्र इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और सभी मेल कैंडिडेट्स हैं। वहीं, 29 छात्रों ने 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया, जिनमें 25 इंजीनियर्स और 4 नॉन-इंजीनियर्स शामिल हैं। 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाली लड़कियों की संख्या मात्र 2 है।


इसके अलावा, 30 छात्रों ने 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर किया।

एग्जाम का शेड्यूल:

CAT 2024 का एग्जाम 24 नवंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित किया गया था:

सुबह: 8:30 से 10:30 बजे

दोपहर: 12:30 से 2:30 बजे

शाम: 4:30 से 6:30 बजे


CAT 2024 के परिणामों के बाद IIMs और अन्य संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। टॉप स्कोरर्स और अभ्यर्थियों के लिए यह स्कोर उनके प्रबंधन करियर को आकार देने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।