ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar news: बैंक अकाउंट से आधार लिंक नहीं कराया तो जल्द करा लें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Bihar news: शिक्षा विभाग द्वारा एक नई नीति लागू की गई है, जिसमें बच्चों को छात्रवृति पोशाक और नैपकिन सहित सभी तरह की योजनाओं के लाभ लेने के लिए आधार बैंक खाते से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है.

BIHAR NEWS
आधार को बैंक खाते से जल्द कराये लिंक
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar news: शिक्षा विभाग द्वारा एक नई नीति लागू की गई है दरअसल, शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का आधार बैंक खाते से सीडिंग कराना अनिवार्य कर दिया है। बच्चों को छात्रवृति, पोशाक और नैपकिन सहित सभी तरह की योजनाओं के लाभ लेने के लिए आधार बैंक खाते से सीडिंग को अनिवार्य किया गया है और यह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताई गई है. बिना आधार सीडिंग किए लाभुकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। 


वहीं, 75 फीसदी उपस्थिति के आधार पर बच्चों को मिलने वाली लाभुक योजनाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सह डीबीटी नोडल अधिकारी ने इस संबंध में पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है। इसके अलावा जिला शिक्षा विभाग ने जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं अनुदानित सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस नियम को सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग द्वारा बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति की रिपोर्ट पिछले माह ई-शिक्षाकोष पर मांगी गई थी। 


ई-शिक्षा कोष पर दिए गए उपस्थिति के आंकड़ों से बैंक खाते का सत्यापन किया गया है। इसके बाद यह मामला सामने आया है कि सिवान में बड़ी संख्या में बच्चों का बैंक खाता उनके आधार से सीडिंग नहीं है जिसके बाद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। जिले के हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के बच्चों का अपना बैंक खाता है, तो उसे आधार से लिंक करा लें और मिडिल व प्राइमरी स्कूल के कुछ बच्चों का अपने अभिभावक के साथ संयुक्त कराए या खुद का बैंक खाता है। बच्चों के अभिभावकों के ही बैंक खाते को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर इंट्री के लिए प्राथमिकी दी गई है।