ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BSEB INTER EXAM 2023: किसान की बिटिया सौम्या बनीं स्टेट टॉपर, कॉमर्स में 95% अंक लाकर औरंगाबाद का नाम किया रोशन

AURANGABAD: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज इंटर परीक्षा के तीनों संकाय साइंस-आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया है। तीनों संकाय में 83.70 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए

BSEB INTER EXAM 2023: किसान की बिटिया सौम्या बनीं स्टेट टॉपर, कॉमर्स में 95% अंक लाकर औरंगाबाद का नाम किया रोशन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज इंटर परीक्षा के तीनों संकाय साइंस-आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया है। तीनों संकाय में 83.70 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। औरंगाबाद की सौम्या शर्मा कॉमर्स में स्टेट टॉपर बनीं है। सौम्या के पिता किसान और मां गृहणी हैं। बिटिया की इस सफलता दोनों काफी खुश हैं। परिवार के लोगों भी सौम्या की इस सफलता से काफी खुश हैं। आस-पास के लोग भी सौम्या और उनके माता पिता को बधाई देने घर पर पहुंच रहे हैं।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट 2023 के रिजल्ट में औरंगाबाद जिले के एक किसान की बेटी सौम्या शर्मा ने इंटर कॉमर्स में स्टेट टॉप किया है। बता दे कि सौम्या शर्मा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के जाखिम पड़रिया गांव की रहने वाली है। इनके पिता रविंद्र शर्मा किसान हैं और इनकी माता गृहणी हैं। 


बता दे कि वर्तमान में सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के श्री कृष्णा नगर मोहल्ले में रहकर महाराजगंज रोड स्थित हरिओम कॉमर्स क्लासेस में कोचिंग क्लास करती थी। सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के ही सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय की छात्रा हैं। सौम्या शर्मा का बचपन से ही सपना था कि वे अपनी मेहनत के बदौलत पढ़ाई कर अपने जिला व राज्य का नाम रोशन करें। इंटर टॉपर्स का लिस्ट देखिये..

BSEB INTER EXAM 2023: किसान की बिटिया सौम्या बनीं स्टेट टॉपर, कॉमर्स में 95% अंक लाकर औरंगाबाद का नाम किया रोशन

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता