ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, पटना-आरा में होगा ऑनलाइन एग्जाम; 47 हजार से ज्यादा युवा होंगे शामिल

Agniveer Exam Dates Announced: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आर्मी भर्ती कार्यालय दानापुर ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो सेना...

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, पटना-आरा में होगा ऑनलाइन एग्जाम; 47 हजार से ज्यादा युवा होंगे शामिल
Ramakant kumar
2 मिनट

Agniveer Exam Dates Announced: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आर्मी भर्ती कार्यालय दानापुर ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम CEE की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भर्ती परीक्षा पटना और आरा में आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 47,958 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, दानापुर आर्मी भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सात जिलों के अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और सारण जिले के युवा शामिल हैं। बड़ी संख्या में युवाओं ने अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया है।


ऑनलाइन परीक्षा अलग-अलग श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें अग्निवीर जीडी, सोल्जर टेक्निकल, टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, ट्रेड्समैन, क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल जैसे पद शामिल हैं। सभी श्रेणियों की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर होंगी। परीक्षा केंद्र और शेड्यूल की जानकारी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।


आर्मी भर्ती कार्यालय की ओर से बताया गया है कि एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।


जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झा ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। साथ ही आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा। किसी तरह की लापरवाही होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।