ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

आशा ट्रेनर की निकली बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

DESK : कोरोना महामारी की वजह से राज्य की स्वास्थ्य व्यस्था पर काफी दबाव है. ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिहार में स्टेट हेल्थ सोसायटी की तरफ से जिला आशा ट्रेन

 आशा ट्रेनर की निकली बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
Anamika
2 मिनट

DESK :  कोरोना महामारी की वजह से राज्य की स्वास्थ्य व्यस्था पर काफी दबाव है. ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिहार में स्टेट हेल्थ सोसायटी की तरफ से जिला आशा ट्रेनर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. 


इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 500 पदों पर बहाली की जानी है.आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार स्टेट हेल्थ सोसायटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 25 सितंबर 2020 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2020 तक जारी रहेगी.


आशा ट्रेनर के पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ANM का दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम किया होन तथा बिहार नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाया होना आवश्यक है. इसके साथ ही कैंडिडेट्स को दो वर्ष का कार्यानुभव भी होन या GNM/ BSc नर्सिंग पोस्ट बीएससी नसिंग का डिप्लोमा किया होना जरुरी है.


आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष हो सकती है. आयु की गणना करने की तिथि 1 सितंबर 2020 निर्धारित की गई है. इन जिला आशा प्रशिक्षकों का चयन ToT {ट्रेनिंग ऑफ़ ट्रेनर-Training of Trainer} के आधार पर किया जाएगा.