ब्रेकिंग
Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद

10वीं, 12वीं के लिए SSC ने निकाली बंपर बहाली, आवेदन करने का आखिरी मौका आज

DESK: वैसे युवा जो सरकारी नौकरी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है, वैसे इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभिन्न विभागों में नॉन-गजेटे

10वीं, 12वीं के लिए SSC ने निकाली बंपर बहाली, आवेदन करने का आखिरी मौका आज
First Bihar
3 मिनट

DESK: वैसे युवा जो सरकारी नौकरी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है, वैसे इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभिन्न विभागों में नॉन-गजेटेड पोस्ट के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी की SSC ने वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के तहत पुरे 797 पोस्ट पर युवाओं की भर्तियां की जा रही हैं.


वैसे उम्मीदवार जो इसमें आवेदन करना चाहते है, उन्हें हम बता दे कि इन पदों के लिए आवेदन की शुरुआत 23 मई से शुरु हो गयी थी. वही इसकी आखिरी तारीख 13 जून रात 11 बजे  यानी की आज रात 11 बजे तक निर्धारित की गयी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जा सकते हैं.


इस नॉन-गजेटेड पोस्ट के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षा अगस्त में होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं उम्मीदवार की ओर से आव्दन करते समय अगर गलती होती है, तो उस गलती को 29 जून तक सुधारा जा सकता है या अपने आवेदन में बदलाव किया जा सकता है. 

इस विभीन्न पोस्ट्स के लिए वैसे युवा ही आवेदन करने के पात्र हो  सकते है जो की 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास कर चुके हो. वही अगर इन पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा की बात की जाए तो इसकी आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तक निर्धारित की गयी  है। हालांकि इसमें वैसे उम्मीदवार  जो आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आते है उनके लिए छूट भी शामिल है.

इस पोस्ट में आवेदन करने के लिए शुल्क मात्र ₹100 निर्धारित की गयी  है. वहीं महिला उम्मीदवारों या वैसे उम्मीदवार जो अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्तियों (PWD), और पूर्व सैनिकों (ESM) में आते है, उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दे दी गई है.

अगर हम इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीख की बात करते है तो, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 जून निर्धारित की गयी है. वही ऑनलाइन फीस पेमेंट करने की अंतिम तारीख 15 जून है. वैसे उम्मीदवार जो ऑफलाइन चालान जनरेट  करना चाहते हो, वैसे उम्मीदवारों के लिए अंतिम तारीख 16 जून बताई गयी है.

टैग्स