ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Reliance : 45 साल बाद ‘Velvette’ की वापसी! मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, FMCG बाजार में मचेगा धमाल

देश के सबसे अमीर उद्योगपति Mukesh Ambani की Reliance रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने एक और बड़ा अधिग्रहण कर लिया है। इस बार अंबानी ने तमिलनाडु के 45 साल पुराने प्रसिद्ध शैंपू ब्रांड ‘वेल्वेट’ को खरीदकर FMCG बाजार में हलचल मचा दी है।

Reliance Velvette
Reliance Velvette
© Social Media
User1
3 मिनट

मुकेश अंबानी की Reliance रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने तमिलनाडु के 45 साल पुराने प्रसिद्ध शैंपू ब्रांडवेल्वेट’ को खरीदकर FMCG बाजार में हलचल मचा दी है। रिलायंस ने यह अधिग्रहण अपनी उपभोक्ता उत्पाद इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के जरिए किया है। इस सौदे के साथ, रिलायंस अब पर्सनल केयर सेग्मेंट में और भी मजबूत स्थिति में आ गया है

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सीओओ केतन मोदी ने अधिग्रहण के बाद कहा कि हम भारतीय बाजार के प्रतिष्ठित विरासत ब्रांडों को पुनर्जीवित करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। पहले हमने ‘कैम्पा’ को दोबारा बाजार में उतारा, फिर ‘रावलगांव शुगर’ (पान पसंद और कॉफी ब्रेक) का अधिग्रहण किया और अब ‘वेल्वेट’ को लेकर आ रहे हैं। हमारा लक्ष्य इसे एक बार फिर लोगों के दिलों में बसाना है।"

कंपनी शुरू में तमिलनाडु के बाजार से वेल्वेट ब्रांड के तहत शैंपू की एक सीरीज लॉन्च करेगी और फिर धीरे-धीरे इसे पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा।

कैसे हुआ यह ऐतिहासिक सौदा?

इस अधिग्रहण के तहत रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड कोवेल्वेट’ ब्रांड के स्थायी लाइसेंस का अधिकार मिल गया है। पहले चरण में वेल्वेट के तहत शैंपू लॉन्च किया जाएगा और बाद में साबुन, बॉडी वॉश और अन्य पर्सनल केयर उत्पादों को भी जोड़ा जाएगा।

1980 में शुरू हुआ था ‘वेल्वेट’ ब्रांड

आपको बता दें कि वेल्वेट ब्रांड की स्थापना 1980 में सुजाता बायोटेक के संस्थापक सी. के. राजकुमार ने की थी। उनके पिता आर. चिन्नीकृष्णन के विजन से प्रेरित होकर राजकुमार ने पीवीसी पिलो पाउच पैकेजिंग का इनोवेशन किया, जिससे एफएमसीजी उद्योग में क्रांति आ गई। 1980 के दशक की शुरुआत में वेल्वेट ने वोल्टास के साथ मार्केटिंग डील की और फिर गोदरेज समूह के साथ साझेदारी कर इसे पूरे भारत में पहुंचाया। एक समय पर वेल्वेट देश का सबसे चर्चित शैंपू ब्रांड था, लेकिन बदलते बाजार और प्रतिस्पर्धा के कारण यह धीरे-धीरे गायब हो गया।

टैग्स