ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरारBPSC TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, जेपी गोलंबर की बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़े‘विद्यार्थियों की हर बात सुनी जाए’, पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच बीले सीएम सम्राट चौधरीक्या आपके मोबाइल में भी इंस्टॉल हैं ये 3 Loan Apps? सरकार ने हटाने के दिए निर्देश; जानिए आखिर क्योंबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरारBPSC TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, जेपी गोलंबर की बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़े‘विद्यार्थियों की हर बात सुनी जाए’, पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच बीले सीएम सम्राट चौधरीक्या आपके मोबाइल में भी इंस्टॉल हैं ये 3 Loan Apps? सरकार ने हटाने के दिए निर्देश; जानिए आखिर क्यों

क्या आपके मोबाइल में भी इंस्टॉल हैं ये 3 Loan Apps? सरकार ने हटाने के दिए निर्देश; जानिए आखिर क्यों

Loan Apps Ban India: मोबाइल यूजर्स के लिए लोन ऐप्स से जुड़ी बड़ी चेतावनी सामने आई है। सरकार के साइबर क्राइम विभाग ने तीन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें Play Store से हटाने का निर्देश दिया है। इन ऐप्स पर यूजर्स की संवेदनशील जानकारी...

क्या आपके मोबाइल में भी इंस्टॉल हैं ये 3 Loan Apps? सरकार ने हटाने के दिए निर्देश; जानिए आखिर क्यों
Ramakant kumar
3 मिनट

Loan Apps Ban India: गृह मंत्रालय के इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने संदिग्ध लोन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. I4C की थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने तीन ऐसे लोन ऐप्स की पहचान की है, जिन्हें लेकर यूजर्स की निजी और वित्तीय जानकारी के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है. इसके बाद Google को इन ऐप्स को Play Store से हटाने या इन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया गया.


I4C के निर्देश के बाद Google को Horizon Cash Service, Money Score Monitor और ZeliCredit को हटाने के लिए कहा गया. एजेंसी के मुताबिक, ये ऐप्स जल्दी लोन देने और कम ब्याज दर का दावा करके यूजर्स को आकर्षित करते थे. आरोप है कि लोन देने के बाद ग्राहकों से अधिक रकम वसूली जाती थी.


मोबाइल का डेटा भी हो सकता है निशाने पर

I4C ने इन ऐप्स को लेकर एक और गंभीर चिंता जताई है. एजेंसी के अनुसार, ऐप डाउनलोड करने के बाद इनके जरिए यूजर्स के मोबाइल में मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच हासिल किए जाने का खतरा था. इसमें आधार जैसी व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी, वित्तीय विवरण, कॉन्टैक्ट्स, गैलरी और कैमरा जैसी जानकारियां शामिल हैं.


ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए निजी डेटा की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन सकती है, क्योंकि मोबाइल में मौजूद जानकारी का गलत इस्तेमाल होने पर आर्थिक नुकसान के साथ-साथ व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग का खतरा भी रहता है.


तीन घंटे के भीतर हटाने का दिया था निर्देश

I4C ने Google को नोटिस मिलने के तीन घंटे के भीतर इन तीन ऐप्स से जुड़े URL हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया था. यह कार्रवाई Information Technology Act, 2000 की धारा 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के नियम 3(1)(d) के तहत की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, Google की ओर से इस निर्देश का पालन कर लिया गया है.


पहले भी हटाए जा चुके हैं कई लोन ऐप

संदिग्ध लोन ऐप्स के खिलाफ I4C की यह कार्रवाई पहली नहीं है. इससे पहले 7 अगस्त को जारी एक अन्य नोटिस में Google को छह और लोन ऐप्स को Play Store से हटाने का निर्देश दिया गया था.


इन ऐप्स में LoanOrbit, Hisab, Nexus Loan, One Fund, Credit Factor और Mobile Credit Prairie के नाम शामिल थे. इन ऐप्स पर भी जल्दी लोन देने और कम ब्याज दर का दावा कर यूजर्स को आकर्षित करने के बाद कथित तौर पर ज्यादा रकम की मांग करने के आरोप लगाए गए थे.


I4C की लगातार हो रही कार्रवाई के बीच मोबाइल यूजर्स के लिए किसी भी लोन ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और परमिशन की जांच करना महत्वपूर्ण हो गया है. खासकर ऐसे ऐप्स से सावधान रहने की जरूरत है जो लोन के बदले जरूरत से ज्यादा निजी जानकारी या मोबाइल डेटा का एक्सेस मांगते हैं.