ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Tech News: 120 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, रिचार्ज का टेंशन हुआ खत्म; करना होगा सिर्फ यह काम

Tech News: आज के डिजिटल जमाने में मोबाइल सब के हाथ में है और अधिकतर काम मोबाइल से ही चल रहा है यहां तक की मोबाइल अब बेसिक जरूरत बन चुका है। बिना मोबाइल फोन के हमारे कई सारे क

Tech News
मोबाइल रिचार्ज
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Tech News:  आज के डिजिटल जमाने में मोबाइल सब के हाथ में है और अधिकतर काम मोबाइल से ही चल रहा है यहां तक की मोबाइल अब बेसिक जरूरत बन चुका है। बिना मोबाइल फोन के हमारे कई सारे काम रुक जाते हैं। अगर मोबाइल रिचार्ज न हो तो भी वह डिब्बे की तरह है। मोबाइल से आज हमारे इतने सारे काम जुड़ चुके है कि कुछ घंटे भी बिना रिचार्ज प्लान के रह पाना मुश्किल है, लेकिन अब हम आपको बतायेंगे कि इस कंपनी ने उजर्स को बार-बार रिचार्ज करने से राहत देने वाली है।


बता दें कि एक बार फिर से निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स इतने महंगे हो चुके हैं कि तुरंत-तुरंत प्लान लेना काफी परेशानी वाला हो जाता है। इस बीच सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है।महंगे रिचार्ज प्लान्स की परेशानी खत्म करने के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स पेश कर दिए हैं।


दरअसल कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में ऐसे प्लान्स जोड़े हैं जिसमें 45 दिन, 150 दिन, 160 दिन, 336 दिन, 365 दिन और 425 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान है जिसमें ग्राहकों को 6 महीने की लंबी वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल  की ओर से हाल ही में मोबाइल यूजर्स की परेशानी को खत्म करने के लिए लिस्ट में 180 दिन तक चलने वाला रिचार्ज प्लान जोड़ा गया है। 


अगर बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस प्लान से आप एक बार में ही 6 महीने तक के लिए रिचार्ज के झंझट दूर हो जाएंगे। इस प्लान्स में कंपनी वह सभी ऑफर्स देती है जिनकी मोबाइल यूजर्स को जरूरत होती है। बीएसएनएल के 180 दिन वाले रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ 897 रुपये है। आपको  बता दे कि इस प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलने वाले है  तो 180 दिन तक लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड बातें कर सकते है।


वहीं बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान पूरी टेलिकॉम इंडस्ट्री का 6 महीने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है, जो ग्राहकों को कम कीमत पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री ऑफर दे रहा है। साथ ही नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी देता है। इसमें यूजर्स को डेटा बेनिफिट्स भी दिया जाता है। प्लान में कंपनी 180 दिनों के लिए कुल 90G डेटा ऑफर करती है। अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जिन्हें इंटरनेट की ज्यादा जरूरत नहीं है तो  आपके लिए यह एक परफेक्ट प्लान होने वाला है।