ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Share Market 3 साल में इस Share का 3300% का Return, लेकिन हाल में गिरावट, क्या करें निवेशक?

Share Market में नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) का प्रदर्शन निवेशकों को अक्सर चौंकाता है। ऐसी ही एक कंपनी Dhruv Capital Services ने बीते तीन वर्षों में 3300% से ज्यादा का रिटर्न देकर investors को मल्टीबैगर रिटर्न दिया।

Dhruv Capital Services Share Price Return
File Photo
© Social Media
User1
3 मिनट

Share Market  पिछले तीन सालों में ध्रुव कैपिटल सर्विसेज ने शेयरमार्केट में जो रिटर्न दिया है, वो कई लोगों को अविश्वसनीय लग सकता है। 14 फरवरी 2022 को ध्रुव कैपिटल सर्विसेज का शेयर महज 6.08 रुपये था। 14 फरवरी 2025 को यह 210 रुपये तक पहुंच गया। यानी 3353.95% का जोरदार रिटर्न! अगर किसी निवेशक ने तीन साल पहले 25,000 रुपये इस शेयर में लगाए होते, तो उसकी रकम आज 8 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी होती। वहीं, 50,000 रुपये का निवेश 17 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश 34 लाख रुपये में बदल गया होता।

हाल में भारी गिरावट, एक सप्ताह में 20% टूटा

हालांकि ध्रुव कैपिटल सर्विसेज के शेयरों में हाल ही में 20% की गिरावट आई है। एक साल में यह स्टॉक 45% तक टूटा है। 21 मार्च 2024 को इसने 52 सप्ताह का उच्च स्तर 485.20 रुपये बनाया था, जबकि 14 फरवरी 2025 को 204 रुपये का निचला स्तर छू लिया।

मार्केट कैप और प्रमोटर्स की हिस्सेदारी

ध्रुव कैपिटल सर्विसेज का मार्केट कैप 85 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2024 के अंत तक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.18% थी। अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन राजस्व 93.6% बढ़कर 61.55 लाख रुपये हो गया, जो पिछले साल 31.79 लाख रुपये था। हालांकि, शुद्ध मुनाफा 68.3% घटकर 8.14 लाख रुपये रह गया, जो पिछले साल 25.69 लाख रुपये था।

क्या निवेश का सही मौका है?

जानकार बताते हैं कि यदि किसी निवेशक ने पहले ही इस स्टॉक में निवेश किया है और अच्छा मुनाफा कमा लिया है, तो गिरावट में आंशिक मुनाफा बुक करना एक स्मार्ट मूव हो सकता है। जबकि नए निवेशकों के लिए हाल की गिरावट निवेश का एक अवसर हो सकता है, लेकिन इसमें निवेश से पहले कंपनी की आगामी 10 मार्च 2025 को होने वाली एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) के निर्णयों को देखना फायदेमंद रहेगा।

वैसे सभी निवेशकों को कंपनी की लिक्विडिटी, कर्ज और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए ही निवेश का फैसला करना चाहिए।

टैग्स