ब्रेकिंग
Bihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देश

महंगाई का एक और झटका: पटना में CNG हुई महंगी, प्रति किलो इतने रुपये बढ़े दाम; जेब पर सीधा असर

Patna CNG Price: पटना में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दर 92.90 रुपये प्रति किलो हो गई है, जिससे ऑटो-टैक्सी चालकों और आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा।

Patna CNG Price
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna CNG Price: राजधानी पटना में सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। गैस आपूर्ति करने वाली GAIL (India) Limited की ओर से CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब पटना के विभिन्न सीएनजी पंपों पर गैस 92.90 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है।


कीमत बढ़ने का सीधा असर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों से सफर करने वाले लोगों पर पड़ेगा। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर वाहन चालकों में नाराजगी देखी जा रही है। खासकर रोजाना सीएनजी पर निर्भर ऑटो चालकों का कहना है कि बढ़ी हुई लागत से उनकी आमदनी पर असर पड़ेगा।


पंप संचालकों के अनुसार, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि आपूर्ति और परिचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में संशोधन किया गया है। गौरतलब है कि पटना में बड़ी संख्या में वाहन सीएनजी पर आधारित हैं, जिसे पेट्रोल और डीजल की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल विकल्प माना जाता है। लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें अब आम लोगों के बजट पर असर डालने लगी हैं।


इससे पहले बीते सोमवार (25 मई) को देशभर की आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा था। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई थी। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई थी। पिछले 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता