ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

दुनिया के कई देशों में सोना से भी महंगा हो गया कंडोम, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे

दुनिया के कई देशों में कंडोम की कीमतें आसमान छू रही हैं। वेनेजुएला, जिम्बाब्वे और यूरोपीय देशों में आर्थिक संकट, टैक्स और आयात शुल्क के कारण कंडोम बेहद महंगे हो गए हैं।

Economy Crisis
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

दुनिया के कुछ देशों में कंडोम की कीमत इतनी ज्यादा है कि लोग इसे खरीदने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। कहीं आर्थिक संकट वजह बना, तो कहीं भारी टैक्स और आयात शुल्क ने इसकी कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेनेजुएला इसका सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है। आर्थिक संकट के दौर में यहां एक पैकेट कंडोम की कीमत करीब 750 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई थी, यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 60 हजार रुपये। उत्पादन की कमी और महंगे आयात शुल्क के कारण यह आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गया था।


ज़िम्बाब्वे में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। 2008-09 की आर्थिक मंदी और रिकॉर्ड मुद्रास्फीति के दौरान कंडोम इतने महंगे हो गए थे कि उनकी कीमत छोटे टीवी से भी ज्यादा बताई गई। कई लोगों को इसे काले बाजार से खरीदना पड़ा।


यूरोप के देशों में भी कंडोम सस्ते नहीं हैं। स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और डेनमार्क जैसे देशों में भारी टैक्स और ऊंची जीवनशैली के कारण ब्रांडेड कंडोम काफी महंगे बिकते हैं। स्विट्जरलैंड में 10 कंडोम के पैकेट की कीमत 8 से 12 डॉलर तक पहुंच जाती है, जबकि नॉर्वे में इसकी कीमत 10 से 15 डॉलर तक देखी गई है। हालांकि कुछ देशों में सरकार मुफ्त कंडोम भी उपलब्ध कराती है।


जापान में सामान्य कंडोम ज्यादा महंगे नहीं माने जाते, लेकिन अल्ट्रा-थिन और प्रीमियम डिजाइन वाले कंडोम की कीमत 15 से 20 डॉलर तक पहुंच जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, टैक्स, आयात शुल्क, उत्पादन लागत और आर्थिक स्थिति किसी भी देश में कंडोम की कीमत तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कई देशों में यह अब केवल स्वास्थ्य उत्पाद नहीं, बल्कि महंगा लाइफस्टाइल प्रोडक्ट बनता जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता