ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बिहार के इस जिले में लगेगी लिथियम-आयन बैटरी की बड़ी फैक्ट्री, मोबाइल से EV तक होगा ‘मेड in बिहार’ उत्पादन

Bihar News: गोपालगंज में जल्द ही लिथियम-आयन बैटरी की बड़ी फैक्ट्री स्थापित होने जा रही है। हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाली इस इकाई में मोबाइल, इनवर्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए बैटरियों का उत्पादन होगा। इस परियोजना से जिले में निवेश...

बिहार के इस जिले में लगेगी लिथियम-आयन बैटरी की बड़ी फैक्ट्री, मोबाइल से EV तक होगा ‘मेड in बिहार’ उत्पादन
लिथियम-आयन बैटरी की इमेज
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Industry News: बिहार के गोपालगंज जिले में औद्योगिक विकास को बड़ी रफ्तार देने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू होने जा रही है. नई उद्योग नीति के तहत हथुआ औद्योगिक क्षेत्र में लिथियम-आयन बैटरी निर्माण की अत्याधुनिक फैक्ट्री स्थापित की जाएगी. इस परियोजना के शुरू होने से न सिर्फ जिले में निवेश बढ़ेगा, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. उम्मीद है कि वर्ष 2027 से यहां बैटरियों का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा.


जानकारी के अनुसार, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) और जिला उद्योग विभाग की ओर से हथुआ औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में श्री शिरडी साईंनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को पांच एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है. भूमि आवंटन की प्रक्रिया बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार और कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि पांडे की मौजूदगी में पूरी की गई.


कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि पांडे ने बताया कि उनका कार्यक्षेत्र लंबे समय तक कुचायकोट रहा है, इसलिए गोपालगंज में उद्योगों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों से प्रेरित होकर हथुआ में इस आधुनिक बैटरी निर्माण संयंत्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है.


कंपनी के अनुसार, परियोजना को चार चरणों में विकसित किया जाएगा. यदि सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी हो गईं तो इसी वर्ष अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. पहले चरण में 12 से 15 महीनों के भीतर उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वर्ष 2027 से फैक्ट्री पूरी तरह उत्पादन शुरू कर सकती है.


इस इकाई में मोबाइल फोन, इनवर्टर, ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Energy Storage System) और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए लिथियम-आयन बैटरियों का निर्माण किया जाएगा. परियोजना पूरी क्षमता से शुरू होने के बाद प्रतिदिन 5 हजार से अधिक बैटरियों का उत्पादन किया जा सकेगा.


जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आयुष कुमार ने बताया कि परियोजना को जल्द शुरू कराने के लिए उद्योग विभाग हरसंभव सहयोग कर रहा है. उनका कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद गोपालगंज में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.