ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के ऊपर गिरा पिघला हुआ स्टील, 8 की मौत, कई घायलट्रेन में सीट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बीच-बचाव करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्याअकूत संपत्ति अर्जित करने वाले 'सब रजिस्ट्रार' बर्खास्त, SVU की रेड में मिले थे 73 लाख कैश, अब सम्राट कैबिनेट ने नौकरी किया बाहर Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 25 एजेंडों पर लगी मुहरपश्चिम बंगाल में CBI को मिली जांच की छूट, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसलाआंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के ऊपर गिरा पिघला हुआ स्टील, 8 की मौत, कई घायलट्रेन में सीट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बीच-बचाव करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्याअकूत संपत्ति अर्जित करने वाले 'सब रजिस्ट्रार' बर्खास्त, SVU की रेड में मिले थे 73 लाख कैश, अब सम्राट कैबिनेट ने नौकरी किया बाहर Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 25 एजेंडों पर लगी मुहरपश्चिम बंगाल में CBI को मिली जांच की छूट, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

एक क्लिक और अकाउंट हो सकता है खाली! बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, जानिए साइबर ठगी के 5 सबसे खतरनाक तरीके

Banking Safety Tips News: डिजिटल बैंकिंग ने लेनदेन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। फिशिंग, यूपीआई फ्रॉड और सिम स्वैपिंग जैसे तरीके आपकी मेहनत की कमाई को कुछ ही मिनटों में गायब कर सकते हैं। ऐसे में...

एक क्लिक और अकाउंट हो सकता है खाली! बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, जानिए साइबर ठगी के 5 सबसे खतरनाक तरीके
Ramakant kumar
4 मिनट

Banking Safety Tips News: डिजिटल बैंकिंग ने लोगों की जिंदगी को आसान जरूर बना दिया है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधियों के लिए भी नए रास्ते खुल गए हैं. आजकल बैंकिंग फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को कुछ ही मिनटों में गायब कर सकती है. ऐसे में हर बैंक ग्राहक के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि साइबर ठग किन तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है.


फिशिंग स्कैम बन रहा सबसे बड़ा खतरा

साइबर ठग अक्सर बैंक या किसी बड़ी कंपनी के नाम पर फर्जी ईमेल, SMS या व्हाट्सएप मैसेज भेजते हैं. इन मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उससे बैंकिंग डिटेल, पासवर्ड, OTP और CVV जैसी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है. जैसे ही यह जानकारी ठगों के हाथ लगती है, वे खाते से पैसे उड़ा देते हैं.


कार्ड स्किमिंग से चोरी हो जाती है पूरी जानकारी

एटीएम और POS मशीनों पर लगाए गए विशेष उपकरणों की मदद से साइबर अपराधी डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी कॉपी कर लेते हैं. इसके बाद कार्ड की क्लोन कॉपी बनाकर खाते से अवैध निकासी की जाती है. इसलिए किसी भी एटीएम का इस्तेमाल करते समय मशीन को ध्यान से जांचना जरूरी है.


UPI फ्रॉड में एक गलती पड़ सकती है भारी

आज UPI पेमेंट सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला माध्यम बन चुका है. साइबर ठग लोगों को फर्जी पेमेंट रिक्वेस्ट भेजते हैं और उसे स्वीकार करने के लिए कहते हैं. कई लोग पैसे प्राप्त करने के भ्रम में रिक्वेस्ट अप्रूव कर देते हैं, जिसके बाद उनके खाते से रकम कट जाती है. याद रखें, पैसा पाने के लिए कभी भी UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती है.


फर्जी लोन और कैशबैक ऑफर से रहें सावधान

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कई बार बिना दस्तावेज के तुरंत लोन या बड़े कैशबैक का लालच दिया जाता है. ऐसे ऑफर्स के जरिए ठग लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं. कई मामलों में प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पहले ही पैसे ठग लिए जाते हैं और बाद में कोई लोन नहीं मिलता.


OTP फ्रॉड से मिनटों में हो सकता है नुकसान

साइबर अपराधी खुद को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर एजेंट या सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों को फोन करते हैं. वे खाते के वेरिफिकेशन, KYC अपडेट या कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर OTP मांगते हैं. जैसे ही OTP साझा किया जाता है, खाते से लेनदेन कर दिया जाता है. बैंक कभी भी फोन पर OTP नहीं मांगता है.


सिम स्वैपिंग भी बन रही बड़ी चुनौती

हाल के वर्षों में सिम स्वैपिंग के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. इसमें ठग मोबाइल कंपनी को गलत जानकारी देकर आपके नंबर का नया सिम जारी करवा लेते हैं. इसके बाद बैंक से आने वाले OTP उनके पास पहुंचने लगते हैं और वे खाते से पैसे निकाल लेते हैं.


ऐसे रखें अपने बैंक खाते को सुरक्षित

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. OTP, PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें. केवल आधिकारिक बैंकिंग ऐप और वेबसाइट का ही उपयोग करें. बैंक खाते में SMS और ईमेल अलर्ट हमेशा सक्रिय रखें. किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत शिकायत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर करें.