ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

17 साल बाद BSNL का धमाकेदार कमबैक! 262 करोड़ का मुनाफा, 4G-5G से बढ़ेगा दबदबा

एक समय भारत की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी रह चुकी BSNL ने 17 साल बाद जबरदस्त वापसी की है। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में BSNL ने 262 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। आखिरी बार 2007 में कंपनी प्रॉफिट में थी।

BSNL
BSNL
© Social Media
User1
2 मिनट

BSNL के राजस्व में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। मोबिलिटी सर्विस से 15% की ग्रोथ हो गई है। FTTH (Fiber-to-the-Home) सेवाओं से 18% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं लीज्ड लाइन सर्विसेज से 14% अधिक कमाई हुई है। पिछले चार साल में EBITDA 1,100 करोड़ से बढ़कर 2,100 करोड़ हुआ है। खर्च कम करने की स्ट्रैटेजी से BSNL के घाटे में 1,800 करोड़ रुपए की कमी आई है। आखिरी बार 2007 में कंपनी प्रॉफिट में थी, उसके बाद लगातार घाटे का सामना कर रही थी।

BSNL की 4G-5G क्रांति! जून तक 1 लाख टावर होंगे लाइव

BSNL अब 4G कनेक्टिविटी पर फोकस कर रही है। कंपनी देशभर में 100,000 टावर लगाने का टारगेट लेकर चल रही है, जिसमें से  75,000 टावर लग चुके हैं। इनमें से 60,000 टावर चालू हो चुके हैं और जून 2025 तक सभी टावर काम करना शुरू कर देंगे। 

नई सेवाओं की शुरुआत:

  1. नेशनल वाई-फाई रोमिंग
  2. BiTV – मोबाइल ग्राहकों के लिए फ्री एंटरटेनमेंट
  3. IFTTV – सभी FTTH ग्राहकों के लिए एडवांस टीवी सर्विस
  4. माइनिंग सेक्टर में पहली बार प्राइवेट 5G कनेक्टिविटी

क्या BSNL की वापसी से Jio-Airtel को मिलेगी टक्कर?

सरकारी सपोर्ट और टेक्नोलॉजी अपग्रेड से BSNL एक मजबूत चैलेंजर बन रही है। ग्रामीण इलाकों में BSNL की पहुंच सबसे ज्यादा है। 4G के बाद अब BSNL 5G कनेक्टिविटी पर भी फोकस कर रही है। अगर BSNL इसी रफ्तार से काम करती रही, तो आने वाले समय में Jio, Airtel और Vi को टक्कर देने की स्थिति में होगी।

टैग्स