ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

बिहार में औद्योगिक विकास की नई लहर...बिहटा बना निवेश और रोजगार का हब, उद्योग मंत्री ने 4 इकाईयों का किया उद्घाटन

Bihar News: बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में आज चार नई इकाइयों का उद्घाटन हुआ। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने उद्घाटन किया, जिससे 1000+ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Bihar News, नीतीश मिश्रा, उद्योग मंत्री, बिहार औद्योगिक विकास  बिहटा इंडस्ट्रियल हब  बिहार में नई फैक्ट्रियां  बिहार रोजगार के अवसर  बिहटा में निवेश  बिहार बिजनेस कनेक्ट
© SELF
Viveka Nand
5 मिनट

Bihar News: बिहार के औद्योगिक विकास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ चार इकाइयों का भव्य उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। 

इस नई इकाई डी वेगा बांड का संचालन डी वी रंजन द्वारा किया जायेगा। इस परियोजना में कुल 3 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया गया है। इसके माध्यम से लगभग 250 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस तरह के उद्घाटन हो रहे हैं, यह बिहार पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा। हमारी नीतियां बहुत आकर्षक हैं, और लोग निवेश कर रहे हैं। तीन इकाइयों का उद्घाटन हुआ और एक का शिलान्यास किया गया, जो एक बड़ी बात है।आने वाले समय में यह बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि बिहार बिज़नेस कनेक्ट के समय जो एमओयू साइन हुए थे उन्हीं में से तीन इकाइयों का आज उद्घाटन हुआ है और एक इकाई  का शिलान्यास है । हमने पूर्व में जो काम किए हैं भविष्य में उसको साकार करने का प्रयास निरंतर जारी है।

इसी तरह, अन्य औद्योगिक इकाइयों की भी स्थापना हो रही है। एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड  जिसकी ओनर अंजू सिंह होंगी , में 2.34 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इससे 53 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे। वहीं, अनामिका की आइकॉन स्पाइरल इकाई  में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे 30 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही ज्ञानचान्दनी द्वारा संचालित नमस्ते इंडिया एनआईएफ़ प्राइवेट लिमिटेड में 350 करोड़ का निवेश किया गया  जो लगभग 800 रोज़गार का अवसर देने वाला होगा। 

इन इकाईयों में बैगपैक, स्कूल बैग, अस्पताल और स्कूल यूनिफार्म, स्पोर्ट्स और फैशन वियर, लैपटॉप और डेस्कटॉप के उपकरण के साथ डेरी उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा। डीवी रंजन की मालकिन प्रियंका रंजन ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हमारे बच्चे यहीं के बने बैग लेकर स्कूल जायें। साथ ही उन्होंने कहा कि हम हर गाँव से 50 बच्चे गोद  लेंगे जो पहली बार जब स्कूल जाएँगे तो हमारा ही बैग लेकर जाएँगे। 

वहीं एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओनर अंजू सिंह बताती हैं कि दिल्ली में पहले से वो काम करती हैं लेकिन बिहारी होने के नाते बिहार में भी काम करना चाहती हैं ताकि यहाँ की महिलाओं को रोज़गार मिल सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में  वे यार्न निर्माण की फैक्ट्री लगायेंगे जिससे यहाँ के उत्पाद विदेशों तक पहुँच सके।

आइकॉन स्पाइरल के मालिक अनुपम ने बताया कि इस कंपनी के दोनों हीं मलिक बिहारी हैं तो बिहार के लिए कुछ करना उनका फ़र्ज़ बनता है। कहा कि इस इकाई को स्थापित करने की पीछे उनका उद्देश्य लोकल मैन्यूफ़ैक्चरिंग को बढ़ावा देना है । साथ ही उन्होंने कहा कि सह संस्थापिका अनामिका पहले से अफ़्रीका के बोत्स्वाना में ये व्यवसाय करती हैं लेकिन यहाँ स्थापित कर बिहार के कुशल युवा उद्यमियों के लिए रोज़गार के द्वार खोलना चाहती हैं।

नमस्ते इंडिया जो बिहार में नमस्ते बिहार लेकर आ रहा है उनके मालिक ने बताया कि पहले से हम बिहार में दस साल से मौजूद हैं दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों में। उन्होंने बताया कि उनकी सारी प्रक्रिया बहुत जल्दी हो गई और सरकार की तरफ़ से उनके फैक्ट्री को स्थापित करने में कोई परेशानी नहीं आयी।यह औद्योगिक विस्तार न केवल स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए स्रोत खोलेगा, बल्कि बिहटा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगा। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जो इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनेंगे। बिहार में औद्योगिक विकास की नई लहर – बिहटा बन रहा है रोजगार और प्रगति का केंद्र

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता