Breakingबिहार'कोई बोलतई रे'..गांव में दहशत फैलाने के लिए युवक ने महिलाओं पर तान दिया कट्टा, वीडियो वायरल होते ही FIR दर्ज
दोनों हाथ में कट्टा लेकर पहुंचे शख्स को गांव की महिलाओं के बीच रौब दिखाना महंगा पड़ गया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।











